उत्तर रेलवे के स्टेडियम में अंतर्मण्डलीय क्रिकेट प्रतियोगिता में दिल्ली मंडल बना चैंपियन
समापन समारोह में मंडल रेल प्रबंधक एसएम शर्मा ने किया विजेताओं को पुरस्कृत

23 फरवरी, लखनऊ ।
उत्तर रेलवे के चारबाग स्थित रेलवे स्टेडियम में रविवार को अंतर्मण्डलीय क्रिकेट प्रतियोगिता समापन समारोह का आयोजन किया गया। बीती 20 फरवरी से शुरू हुई इस प्रतियोगिता का फाइनल मैच आज लखनऊ एवं दिल्ली मंडल की टीमों के बीच खेल गया । फाइनल मैच में दिल्ली डिवीजन ने बाजी मार ली।दिल्ली डिवीजन की ओर से जयंत ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 13 चौक 5 छक्के की मदद से शानदार 108 रन बनाए।
उत्तर रेलवे के सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि लखनऊ मंडल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 144 रन का लक्ष्य रखा। जिसपर लखनऊ मंडल के मो. सैफ़ ने 4 चौके और एक छक्के की मदद से 50 रन का बढ़िया पारी खेली। दिल्ली डिवीजन की ओर से जयंत ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 13 चौकों और 5 छक्के की मदद से शानदार 108 रन बनाए। इसके बाद दिल्ली की टीम ने चैंपियन होने का गौरव प्राप्त किया।

उत्तर रेलवे के सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि समापन के मौके पर मंडल रेल प्रबंधक एस. एम. शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। उन्होंने इस प्रतियोगिता में विजेता टीम और खिलाड़ियों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए पुरस्कृत किया। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक ने विजेता टीम को बधाई दी। उन्होंने प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी टीमों के खिलाड़ियों की उत्कृष्ट खेलभावना की प्रशंसा करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए मंडल के खेलकूद एसोसिएशन एवं आयोजक दल सराहना की। डीआरएम ने कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजन किए जाने चाहिए। समापन के मौके पर मंडल क्रीड़ा अधिकारी सह वरिष्ठ मंडल यांत्रिक अभियंता देवेश शर्मा सहित कई अधिकारी एवं बड़ी संख्या में खिलाड़ी एवं दर्शकगण उपस्थित रहे ।



