56वीं प्रादेशिक फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी में IRITM ने मारी बाजी
राज्यपाल ने IRITM के एडीजी को प्रथम पुरस्कार के रूप में 10 चल वैजयंती कप सौंपे

लखनऊ, 09 फरवरी।
राजभवन में आयोजित तीन दिवसीय 56वीं प्रादेशिक फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी का समापन रविवार को हुआ।
जहां प्रदर्शनी के विजयी प्रतिभागियों को गवर्नर आनंदीबेन पटेल द्वारा पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। राज्यपाल ने IRITM के एडीजी संजय त्रिपाठी को प्रथम पुरस्कार के रूप में कुल 10 चल वैजयंती कप सौंपे। वहीं एडीजी संजय त्रिपाठी ने इन पुरस्कारों का श्रेय IRITM की पूरी टीम को दिया है।

भारतीय रेलवे परिवहन प्रबंधन संस्थान (IRITM) की प्रोफेसर कृष्णा तिवारी ने बताया कि 07 से 09 फरवरी तक राजभवन में चलने वाली 56वीं प्रादेशिक फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी के समापन अवसर पर प्रतियोगिता मे भाग लेने वाले प्रतिभागियों में भारतीय रेलवे परिवहन प्रबंधन संस्थान (IRITM), लखनऊ को प्रथम पुरस्कार के रूप में 10 चल वैजयंती कप मिले हैं । उन्होंने बताया कि इनमें डीजी हाउस बड़ा लान, डीजी हाउस छोटा लान, डीजी हाउस दोनों मेडिसिनल गार्डन, टाइप 5 नंबर 5 लान, रंगमंच, बड़ा झंडा, लैंडस्केप, आफिस सर्किल, और सुरम्य शामिल हैं। उन्होंने बताया कि तीन टीचिंग ब्लाक लान, डीजी हाउस पहाड़ी लान, डीजी हाउस किचन गार्डन को द्वितीय/तृतीय पुरस्कार मिले हैं l
अपर महानिदेशक संजय त्रिपाठी ने इरिटम की पूरी टीम को दी बधाई

प्रोफेसर कृष्णा तिवारी ने बताया कि इस मौके पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने IRITM के अपर महानिदेशक संजय त्रिपाठी को प्रथम चल वैजयंती कप सहित विभिन्न वर्गों के पुरस्कारों से पुरस्कृत किया। उन्होंने बताया कि इस सफलता पर अपर महानिदेशक संजय त्रिपाठी ने इरिटम की पूरी टीम को बधाई दी है ।



