डीआरएम ने चारबाग स्टेशन के पुनर्विकास पर जिला प्रशासन के साथ की चर्चा
पुनर्विकास में एक दूसरे के सहयोग से बेहतर की जाएंगी सुविधाएं

लखनऊ, 07 फरवरी।
उत्तर रेलवे के मण्डल रेल प्रबंधक एसएम शर्मा ने शुक्रवार को राज्य प्रशासन के अफसरों के साथ चारबाग स्टेशन पर बैठक की। इस बैठक में चारबाग़ स्टेशन के पुनर्विकास संबंधी अनेक बिंदुओं पर गहन चर्चा की गई। RVNL के सीपीएम सुधीर सिंह ने दोनों पक्षों के साथ पूरी प्लानिंग साझा की। स्टेशन पर आयोजित बैठक में मण्डल रेल प्रबंधक एस. एम. शर्मा के साथ राज्य सरकार के एडिशनल डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट अमित कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट, जी. सी. गुप्ता और एसीपी कैसरबाग़, रत्नेश सिंह सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
उत्तर रेलवे के सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि इस बैठक में दोनों पक्षों द्वारा आपसी सहयोग और तालमेल बनाते हुए चारबाग़ रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास संबंधी अनेक बिंदुओं पर गहन चर्चा की गई I बैठक में स्टेशन के सुंदरीकरण को बढ़ाते हुए मुख्य सड़क से स्टेशन परिसर में प्रवेश और निकास सहित अन्य विषयों पर नीतियों का निर्धारण तथा नई संभावनाओं को मूर्तरूप देने पर भी विचार किया गया I

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कुलदीप तिवारी ने बताया कि स्टेशन की फर्स्ट एवं सेकंड एंट्री पर होने वाले सभी संरचनात्मक कार्यों में राज्य सरकार के अफसरों द्वारा रेलवे को पूरा सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया गया है। उन्होंने बताया कि इसके उपरांत सभी अफसरों ने सामूहिक रूप से स्टेशन परिसर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रस्तावित परियोजनाओं को अमल में लाने की रूपरेखा तय की गई I RLDA के सीपीएम सुधीर सिंह ने अफसरों को पूरे प्रोजेक्ट की जानकारी दी।

बैठक से पूर्व डीआरएम एसएम शर्मा ने सीनियर डीसीएम फ्रेट गौरव दीक्षित सहित कई अफसरों के साथ चारबाग़ रेलवे स्टेशन का विधिवत निरीक्षण किया। उन्होंने स्टेशन के पुनर्विकास संबंधी कार्यों की प्रगति की विस्तृत रूप से जानकारी लीI डीआरएम ने सभी कार्यों की समीक्षा करते हुए इस संबंध में अपने कई सुझाव एवं निर्देश भी दिए। उन्होंने सभी कार्यों को निर्धारित समय पर उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा करने पर जोर दिया। I चारबाग़ रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास एवं नवीनीकरण तथा यात्री सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्टेशन परिसर पर अनेक प्रकार के आधारभूत संरचना संबंधी कार्यों के साथ अन्य कार्य प्रगति पर है I इस कार्य में राज्य सरकार के साथ साझा सहयोग द्वारा इस कार्य को करने का प्रावधान किया गया है I



