उत्तर प्रदेशदेश-विदेश

56वीं प्रादेशिक फल एवं पुष्प प्रदर्शनी में उत्तर रेलवे को दो शील्डों सहित 43 पुरस्कार मिले

गवर्नर ने लखनऊ मण्डल को किचन गार्डन एवं गार्डन प्रदर्शनी में शील्ड सौंपकर किया पुरस्कृत

लखनऊ, 09 फरवरी।

राजभवन में आयोजित तीन दिवसीय 56वीं प्रादेशिक फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी का समापन रविवार को हुआ।
जहां प्रदर्शनी के विजयी प्रतिभागियों को गवर्नर आनंदीबेन पटेल द्वारा पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। इस दौरान
​उत्तर रेलवे ने किचन गार्डन 100-200 वर्ग मीटर में एवं गार्डन प्रदर्शनी 400-500 वर्ग मीटर दोनों ही प्रतियोगिताओं में अलग अलग शील्ड हासिल की l

 

उत्तर रेलवे के सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि समापन दिवस पर आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने इन दो शील्डों सहित मंडल को विभिन्न वर्गों में प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय मिलाकर 43 पुरस्कार सौंप कर सम्मानित किया। सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि मण्डल रेल प्रबंधक एस.एम. शर्मा को सर्वोत्तम गार्डन की शील्ड एवं अध्यक्षा, उत्तर रेलवे, महिला कल्याण संगठन, लखनऊ मोहिता गंगवार शर्मा को सर्वश्रेष्ठ किचेन गार्डन की शील्ड प्राप्त हुई । ​इस प्रदर्शनी प्रतियोगिता कार्यक्रम में महापौर लखनऊ सुषमा खर्कवाल, मुख्य सचिव, मनोज कुमार सिंह और मंडलायुक्त डॉ रोशन जैकब सहित कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button