IRITM में रेलवे अधिकारियों के फाउंडेशन कोर्स के समापन पर “इंडिया डे” का आयोजन
एडीजी संजय त्रिपाठी और विशिष्ट अतिथियों ने बढ़ाया नए अफसरों का उत्साह

लखनऊ, 07 फरवरी।
भारतीय रेलवे परिवहन प्रबंधन संस्थान (IRITM) में शुक्रवार को “इंडिया डे” का आयोजन किया गया। I इंडिया डे समारोह भारतीय रेलवे प्रबंधन सेवा (IRMS) के 2022/2023 (असाधारण अवकाश बैच) और भारतीय रेलवे सुरक्षा बल सेवा (IRPFS) के परिवीक्षाधीन अधिकारियों के 10-सप्ताहीय फाउंडेशन कोर्स के समापन के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत अपर महानिदेशक संजय त्रिपाठी ने पारंपरिक दीप प्रज्वलन से हुई। इस दौरान उनके साथ कई विशिष्ट अतिथि भी मौजूद रहे।
भारतीय रेलवे परिवहन प्रबंधन संस्थान की प्रोफेसर कृष्णा त्रिपाठी ने बताया कि दीप प्रज्वलन के पश्चात सरस्वती वंदना की प्रस्तुति कि गयी। फाउंडेशन कोर्स की कोर्स डायरेक्टर रेखा ने इस कोर्स को लेकर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की। कार्यक्रम के दौरान परिवीक्षाधीन अधिकारियों ने काव्य पाठ, गीत, नाटक एवं सामूहिक नृत्य के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

नौकरी में तैत्तिरीय उपनिषद के सूत्रों का पालन जरूरी -संजय त्रिपाठी, एडीजी
IRITM के एडीजी संजय त्रिपाठी ने कन्वोकेशन संदेश में 5000 साल पुरानी तैत्तिरीय संहिता की शिक्षावल्ली का पालन करने की सीख दी। उन्होंने कहा कि इसके पालन से उन्हें प्रशासन चलाने के सुविधा होगी। उन्हें सच बोलने का साहस होगा और पब्लिक के कल्याण के लिए अपने कर्तव्यों का पालन कर सकेंगे। एडीजी संजय त्रिपाठी ने कहा कि तैत्तिरीय उपनिषद के सूत्रों का पालन करने पर पूरी नौकरी में सफलता उनके कदम चूमेगी। क्योंकि इसके एक एक शब्द अपना मूल्य है। इसमें ईश्वर से लेकर माता पिता और जनता सभी के प्रति कर्तव्यबोध का जान शामिल है। एडीजी ने उम्मीद व्यक्त की IRITM से ट्रेनिंग लेकर निकलने वाला हर अफसर देश सेवा में पूरी तरह सफल साबित होगा।

उत्कृष्टता प्राप्त करने वाले परिवीक्षाधीन अधिकारियों को पुरस्कार
फाउंडेशन कोर्स के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं – चित्रकला, सार्वजनिक भाषण (पब्लिक स्पीकिंग),खेलकूद एवं फोटोग्राफी में उत्कृष्टता प्राप्त करने वाले परिवीक्षाधीन अधिकारियों को पुरस्कार प्रदान किए गए। ADG IRITM संजय त्रिपाठी ने युवा अधिकारियों को संबोधित करते हुए उन्हें फाउंडेशन कोर्स की सफलता पूर्वक पूरा करने पर उन्हें बधाई दी। उन्होंने इस अवसर को अधिकारियों के करियर का एक महत्वपूर्ण पड़ाव बताते हुए कहा कि यह प्रशिक्षण उन्हें कुशल, नैतिक और समर्पित पेशेवर अफसर बनने के लिए तैयार करेगा। इसके पूरा होने पर अब ये अफसर राष्ट्र सेवा के लिए तत्पर रहेंगे।

विशिष्ट मौके के गवाह बने कई विशिष्ट अतिथि
इंडिया डे के दौरान कई विशिष्ट अतिथि भी विशिष्ट मौके के गवाह बने। विशिष्ट अतिथियों में न्यायिक प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान के निदेशक दिवेश चंद्र सामंत, राष्ट्रीय प्रत्यक्ष कर अकादमी के अपर महानिदेशक डॉ. नील जैन और कॉरपोरेट ट्रेनर चंद्र शेखर वर्मा भी शामिल थे। इंडिया डे पर इसके अतिरिक्त IRITM के गणमान्य संकाय सदस्य एवं कर्मचारी भी इस मौजूद रहे।

IRITM के डीन शिशिर सोमवंशी ने किया धन्यवाद ज्ञापन
इंडिया डे समारोह के समापन के मौके पर IRITM के डीन शिशिर सोमवंशी ने भारतीय रेलवे प्रबंधन सेवा (IRMS) और भारतीय रेलवे सुरक्षा बल सेवा (IRPFS) के परिवीक्षाधीन अधिकारियों के 10-सप्ताहीय फाउंडेशन कोर्स के पूरा करने पर उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इंडिया डे के मौके पर आए विशिष्ट अतिथियों और गणमान्य व्यक्तियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अतिथियों ने अपने बहुमूल्य समय में से कुछ क्षण निकालकर इस आयोजन की गरिमा बढ़ाई। इसके लिए IRITM प्रबंधन की तरफ से सभी का आभार व्यक्त किया।



