उत्तर प्रदेशदेश-विदेश

आरडीएसओ स्टाफ बेनिफिट फंड कमेटी ने किया भव्य सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन

आरडीएसओ के महानिदेशक एवं आरडब्ल्यूडब्ल्यूए की अध्यक्षा ने विजेताओं को दिए पुरस्कार

लखनऊ, 06 फरवरी।

आरडीएसओ स्टाफ बेनिफिट फंड (SBF) कमेटी द्वारा एक भव्य सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया। जिसमें आरडीएसओ के कर्मचारियों एवं उनके आश्रितों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल सांस्कृतिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करना था, बल्कि छिपी हुई प्रतिभाओं को भी एक सशक्त मंच प्रदान करना था।

इस प्रतियोगिता में लगभग 60 प्रतिभागियों ने विभिन्न कला विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के निर्णायक मंडल में भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय के वरिष्ठ आचार्य शामिल थे। जिन्होंने निष्पक्ष एवं उच्च स्तरीय मूल्यांकन सुनिश्चित किया।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर आरडीएसओ के महानिदेशक एवं आरडब्ल्यूडब्ल्यूए (RWWA) की अध्यक्षा ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने इस आयोजन में SBF कमेटी के सदस्यों की भूमिका अत्यंत सराहनीय रही। जिन्होंने सफल आयोजन के उत्कृष्ट प्रयास किए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button