उत्तर प्रदेशदेश-विदेश

प्रोबेशनर ऑफिसर्स ने किया डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय का भ्रमण

IRITM प्रोबेशनर ऑफिसर्स को बहु आयामी ट्रेनिंग और भ्रमण कराने में अग्रसर

लखनऊ,05 फरवरी।

भारतीय रेलवे परिवहन प्रबंधन संस्थान (आईआरआईटीएम) अपने प्रोबेशनर ऑफिसर्स को बहु आयामी ट्रेनिंग और भ्रमण कराने में अग्रसर है। इसी कड़ी में बुधवार को भारतीय रेलवे प्रबंधन सेवा (आईआरएमएस) और भारतीय रेलवे सुरक्षा बल सेवा (आईआरपीएफएस) के प्रोबेशनर ऑफिसर्स को डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय का भ्रमण कराया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य परिवीक्षाधीन अधिकारियों को दिव्यांगजन छात्रों के सामने आने वाली चुनौतियों और परिवहन के क्षेत्र में उनकी आवश्यकताओं का सामना करना है। उन्हें विशेष रूप से उन तरीकों की खोज करना है जिनसे दिव्यांगजनों के लिए रेलवे सेवाओं को अधिक समावेशी और सुलभ बनाया जा सके।

भारतीय रेलवे परिवहन प्रबंधन संस्थान के प्रोफेसर (प्रशासन) कृष्णा तिवारी ने बताया कि इस शैक्षिक भ्रमण में भारतीय रेलवे प्रबंधन सेवा (आईआरएमएस) और भारतीय रेलवे सुरक्षा बल सेवा (आईआरपीएफएस) के प्रोबेशनर ऑफिसर्स को
दिव्यांगजनों द्वारा सामना किए जाने वाले दैनिक संघर्षों के बारे में प्रत्यक्ष जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि इस भ्रमण से मिले अनुभवों का समावेश करते हुए परिवीक्षाधीन अधिकारी अपनी भ्रमण रिपोर्ट संकलित करेंगे। इसके बाद वह इसे संस्थान को सौंपेंगे।

दिव्यांगजनों की यात्रा को और अधिक आरामदायक बनाने में मिलेगी मदद

प्रोफेसर (प्रशासन) कृष्णा तिवारी ने बताया कि इससे रेलवे को दिव्यांगजनों की यात्रा को और अधिक आरामदायक बनाने के लिए भारतीय रेलवे के भीतर अधिक समावेशी नीतियां और संरचनात्मक सुधार तैयार करने में मदद मिलेगी। आज के भ्रमण कार्यक्रम में भारतीय रेलवे परिवहन प्रबंधन संस्थान (आईआरआईटीएम) की प्रोफेसर कृष्णा तिवारी एवं प्रगति कुमार ने परिवीक्षाधीन अधिकारियों का नेतृत्व किया। इस दौरान डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय की सहायक प्रोफेसर डॉ. सौम्या शंकर सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button