उत्तर प्रदेशदेश-विदेश

आरडीएसओ कर्मचारियों को अब मिलेंगी अत्याधुनिक एक्स-रे सुविधाएं

महिला समिति ने अरुणोदय विद्यालय के 402 बच्चों का कराया स्वास्थ्य परीक्षण

लखनऊ 3 फरवरी।
अनुसंधान अभिकल्प और मानक संगठन के महानिदेशक उदय बर बोरवडकर ने सोमवार को आरडीएसओ अस्पताल में एक अत्याधुनिक एक्सरे मशीन का उद्घाटन किया। 500 एमए क्षमता की इस एक्स-रे मशीन से आरडीएसओ के सैकड़ो कर्मचारियों को फायदा मिलेगा। इससे उन्हें उच्च गुणवत्ता के एक्सरे की सुविधा आरडीएसओ अस्पताल में ही मिल सकेगी।
इस दौरान उनके साथ डीजी वेंडर पीएस शमी, एडीजी पीके क्षत्रिय, पीएडी इंफ्रा एसके सपरा, पीसीएमओ डॉक्टर कमल किशोर, पीसीपीओ अमर दुबे और रेडियोग्राफर विश्वास और नीरज भी मौजूद रहे।

महिला कल्याण संघ ने किया अरुणोदय विद्यालय में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

आरडीएसओ रेलवे महिला कल्याण संघ की अध्यक्षा मनीषा बोरवडकर ने सोमवार को अरुणोदय विद्यालय में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया। प्रधान मुख्य चिकित्सा अधिकारी की देखरेख में 402 बच्चों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया। इस शिविर में उन्हें सेहत संबंधी उचित चिकित्सा परामर्श देने के साथ ही बच्चों को स्वस्थ रहने के टिप्स भी दिए गए। डॉक्टरों ने उन्हें बीमारी से बचने के लिए रनिंग और एक्सरसाइज करने के लिए भी प्रेरित किया। अरुणोदय विद्यालय के बच्चों को बाल लोग विशेषज्ञ डॉ ज्योत्सना, नाक कान गला रोग विशेषज्ञ डॉक्टर मेराज अहमद,नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सतीश कुमार गुप्ता दंत चिकित्सक डॉ पंकज श्रीवास्तव सहित कई डॉक्टरों ने उनके स्वास्थ्य की जांच की। श्रीमती मनीषा ने डॉक्टरों का आभार व्यक्त करने के साथ ही समय-समय पर बच्चों के स्वास्थ्य की जांच पर भी जोर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button