अद्भुत है 2025 का आम बजट :अश्विनी वैष्णव, रेल मंत्री
आयकर में दी गई ऐतिहासिक छूट का स्वागत: गिरीश चन्द्र मिश्र

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा अद्भुत है 2025 का आम बजट। यह बजट एक तरफ जहां आम लोगों के लिए खुशहाली लेकर आने वाला है वहीं रेलवे के लिए भी बजट काफी अहम है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा पर ध्यान देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रेलवे को लगातार बड़े बजट का आवंटन कर रहे हैं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस बार भी रेलवे को जरूरत से ज्यादा बजट दिया है।
रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि अगले दो-तीन वर्षों में लोगों की यात्रा अनुभव में क्रांतिकारी बदलाव आने की उम्मीद है। इस बदलाव के पीछे उन्होंने 200 नई बंदे भारत ट्रेनों के लिए बजट मिलने की बात कही है। श्री वैष्णव ने बजट से 100 अमृत भारत ट्रेने मिलने और 50 नमो भारत रैपिड रेल का बजट मिलने पर प्रधानमंत्री एवं वित्त मंत्री का आभार व्यक्त किया है। दूसरी तरफ उन्होंने कहा कि 17,500 सामान्य कोच बनाए जाने के लिए भी बजट में पैसा मिल गया है। रेल मंत्री ने कहा कि भारतीय रेलवे अब दुनिया में दूसरा सबसे अधिक माल ढुलाई करने वाला रेलवे बनेगा। इसके पीछे इस वित्तीय वर्ष के अंत तक 1.6 बिलियन टन माल ढुलाई का लक्ष्य पूरा हो जाना है।

इनकम टैक्स की सीलिंग 12 लाख किए जाने से कर्मचारियों को राहत :आरके पांडेय
नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन के मंडल मंत्री आरके पांडेय ने सरकार द्वारा इनकम टैक्स की सीलिंग 7 लाख से बढ़कर 12 लाख किए जाने फलस्वरुप सरकारी कर्मचारियों को एक अच्छी राहत की उम्मीद जगी है। उन्होंने कहा कि TDS व TCS की छूट राशि में वृद्धि के साथ सेवानिवृत कर्मचारियों हेतु रियायत दोगुनी किया जाना भी स्वागत योग्य कदम है।

आयकर में दी गई ऐतिहासिक छूट का स्वागत: गिरीश चन्द्र मिश्र
रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद, उ0प्र0 के महामंत्री गिरीश चन्द्र मिश्र ने कहा कि आयकर में दी गई ऐतिहासिक छूट का हम स्वागत करते हैं, इससे कर्मचारी समाज प्रसन्न है। हम अपने संगठन की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार व्यक्त करते हैं। यद्यपि ईपीएफ के ईपीएस-95 पेंशनर्स को भी बहुत उम्मीद थी कि इस बजट में उनकी पेंशन भी बढ़ाकर जीने लायक़ की जाएगी, लेकिन बजट में इसकी घोषणा न होने से वे निराश हैं।



