महापौर और नगर आयुक्त ने किया सेवानिवृत्त कर्मचारियों का सम्मान
महापौर सुषमा खर्कवाल और नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह ने दी भावभीनी विदाई

लखनऊ, 01 फरवरी।
नगर निगम से 31 जनवरी को रिटायर हुए कर्मचारियों का शनिवार को महापौर सुषमा खर्कवाल और नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह ने भावभीनी विदाई दी। उन्होंने विदाई एवं सम्मान समारोह में सेवानिवृत्त कर्मचारियों को फूल माला पहनाकर सेवानिवृत्त देयता और उपहार भेंट कर सम्मानित किया। इसके साथ ही मृतक आश्रित के रुप में उनके आश्रितों को नियुक्त पत्र भी सौंपे।

उक्त कार्यक्रम में महापौर, और नगर आयुक्त के साथ मुख्य वित्त एवं लेखाधिकारी, नगर स्वास्थ्य अधिकारी भी मौजूद रहे। इनके अलावा नगर निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष आनंद वर्मा, महामंत्री राम अचल, उपाध्यक्ष शमील एकलाक, संगठन मंत्री अर्जुन यादव कार्यालय मंत्री शत्रोहन लाल, मंत्री रेखा यादव, विजय लक्ष्मी स्थानीय निकाय कर्मचारी नेता शशी मिश्रा, कैसर रजा उ.प्र. नगर निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राजेश सिंह, वरिष्ठ सफाई कर्मचारी नेता नरेश बालमीकि, कर्मचारी नेता आनंद मिश्रा एवं अन्य पदाधिकारी और सैकड़ों कर्मचारी तथा परिवाजन मौजूद रहे।

महापौर ने सेवानिवृत कर्मचारियों को दी बधाई, मृतक आश्रितों को दी नौकरी
इस समारोह में मा. महापौर जी और नगर आयुक्त ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उनकी सेवाओं के लिए धन्यवाद दिया और उनके योगदान को याद किया। उन्होंने कहा, “आप सभी ने नगर निगम की सेवा में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है और हम आपके प्रयासों के लिए आभारी हैं।”



