बीएसएनएल के सीजीएम एके मिश्रा ने कायम की नई मिसाल
सुस्त विभाग में डाली जान, बीएसएनल को दी नई पहचान

लखनऊ, 31 जनवरी।
बीएसएनल यूपी ईस्ट में अरसे से चल रही सुस्ती को सीजीएम आलोक कुमार मिश्रा ने चार्ज लेने के साथ ही रफ्तार दी। विभाग की सेवाओं को बेहतर करने के साथ ही शिकायतों को दूर करने का काम किया। अफसरो की टीम को मोटिवेट करने काम करने और विभाग का मान सम्मान बढ़ाने पर जोर दिया। वह खुद सुबह से लेकर रात तक अपने दायित्वों के निर्वहन में जुटे रहे। परिणाम स्वरूप घाटे में चल रहा यूपी ईस्ट फायदे में पहुंच गया। विभागों, लोगों को भी जोड़ा और उपभोक्ताओं को भी।
सीजीएम आलोक कुमार मिश्रा ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक से मिलकर उन्होंने बीएसएनएल की पहचान बनाई। टीमवर्क से उन्होंने अफसरों और कर्मचारियों को एकजुट किया। विभाग को नई पहचान दी तमाम हतोत्साहित अफसरों में भी उन्होंने उत्साह भरा। उन्होंने हतोत्साहित अफसरों को भी काम के लिए प्रेरित किया। शुक्रवार को वह रिटायर जरूर हो गए लेकिन कार्यकाल के आखिर समय तक वह विभाग को आगे ले जाने के जज्बे से ओतप्रोत दिखाई दिए।

सीजीएम आलोक कुमार मिश्रा ने अपने फेयरवेल में भी अफसरों से पूरी शिद्दत से काम करने का आह्वान किया। एके मिश्रा ने अफसरो से कहा कि पूरे मनोयोग से काम करने का हौसला बरकरार रखें। बीएसएनएल दिन प्रतिदिन नई ऊंचाइयों पर पहुंचेगा। कुंभ जैसी चुनौतियों में भी उन्होंने सीमित संसाधनों के बावजूद 25 सेक्टर में 100 बीटीएस लगाकर श्रद्धालुओं को निर्वाध मोबाइल व इंटरनेट सेवाएं उपलब्ध कराई । जिसकी राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और सीएम योगी आदित्यनाथ ने खुले हृदय से तारीफ की है। चीफ सेक्रेटरी मनोज कुमार सिंह ने भी बीएसएनएल की सेवाओं में ही रहे सुधार पर अफसरों की तारीफ की है।

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने भी पीठ थपथपाई
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और सीएम योगी आदित्यनाथ ने सीजीएम आलोक कुमार मिश्रा की खुले हृदय से तारीफ की है। चीफ सेक्रेटरी मनोज कुमार सिंह ने भी बीएसएनएल की सेवाओं में ही रहे सुधार पर अफसरों की तारीफ की है।सीजीएम एके मिश्र ने एक नया सिस्टम बनाया। जब वह राज्यपाल और मुख्यमंत्री से मिले तो उनके साथ उनकी वर्किंग टीम के सभी अफसर मौजूद रहे। उन्होंने सीएम और राज्यपाल की तमाम संकाओं को दूर किया और उन्हें भरोसा दिया की बीएसएनल किसी भी निजी ऑपरेटर से पीछे नहीं है। इसके बाद सीएम और गवर्नर को कुंभ और पूरे प्रदेश में बीएसएनएल की सेवाओं पर पूरा भरोसा हुआ। सीजीएम एके मिश्रा की टीम के प्रयासों से BSNL की सेवाएं दूर दराज इलाकों से लेकर भीड़भाड़ वाले शहरों तक में चाकचौबंद हुईं। उन्होंने 4G को लेकर चल रही कवायद को तेजी से आगे बढ़ाया और अब वह दिन दूर नहीं जब इसी साल बीएसएनएल 5G की दहलीज पर भी कदम रख देगा।



