हरित ऊर्जा से रोशन होगा बीएसएनएल का महानगर टेलीफोन एक्सचेंज
सीजीएम एके मिश्रा ने 70 किलो वाट के सौर ऊर्जा संयंत्र का किया लोकार्पण

लखनऊ ,30 जनवरी।
बीएसएनएल के सीजीएम एके मिश्रा ने शुक्रवार को महानगर टेलीफोन एक्सचेंज की छत पर लगाए गए 70 किलो वाट के सौर ऊर्जा संयंत्र का लोकार्पण किया। इससे हरित ऊर्जा मिलने के साथ ही इस एक्सचेंज पर हर साल करीब 6 लाख रुपए की बिजली की बचत होगी। इस मौके पर सीजीएम ने अधिकारियों के साथ सौर ऊर्जा संयंत्रों के बेहतर रखरखाव और उनकी क्षमता के विस्तार पर भी चर्चा की। उन्होंने पूर्वी उत्तर प्रदेश परिमंडल में इस वित्तीय वर्ष के भीतर 6 स्थानों पर 445 किलोवाट सौर संयंत्र चालू करने की योजना को जल्द से जल्द अमलीजामा दिए जाने पर जोर दिया।
भारत संचार निगम लिमिटेड पूर्वी उत्तर प्रदेश परिमंडल के सीजीएम ए.के.मिश्रा ने टेलीफोन एक्सचेंज बिल्डिंग में में सीनियर पीजीएम अतुल शर्मा और पीजीएम राजेश कुमार और पीजीएम नीतीश सिन्हा सहित कई वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने परिमंडल में 4G सेवाओं के विस्तार और मोबाइल उपभोक्ताओं की शिकायतों के त्वरित समाधान पर चर्चा की उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को जोड़े रखने के लिए उनका उन्हें बेहतर सेवाएं देना जरूरी है साथ ही किसी भी शिकायत की जानकारी मिलते ही उसका तरीका समाधान ही ग्राहक और विभाग के रिश्ते को मजबूत करता है। इसके बाद उन्होंने 70 किलोवाट सौर ऊर्जा संयंत्र का उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि बीएसएनएल ये कुल 740 किलोवाट के पूर्व स्थापित व काम कर रहे 11 सौर ऊर्जा संयंत्रों के अतिरिक्त हैं।

पूर्वी उत्तर प्रदेश परिमंडल में कुल 1185 किलोवाट सौर ऊर्जा का होगा उत्पादन
मुख्य महाप्रबंधक आलोक कुमार मिश्रा ने कहा कि बीएसएनएल पूर्वी उत्तर प्रदेश परिमंडल में कुल 1185 किलोवाट सौर ऊर्जा उत्पादन होगा। सीजीएम ने कहा कि इस तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिशा निर्देशों के अनुसार हरित और स्वच्छ ऊर्जा के लक्ष्यों को पूरा किया जा सकेगा। इस प्रयास से ऊर्जा शुल्क में प्रति वर्ष लगभग 75 लाख रुपये की बचत हो रही है। उन्होंने कहा कि भारतीय सौर ऊर्जा निगम SECI द्वारा अनुमोदित रेस्को मॉडल के तहत बीएसएनएल द्वारा बिना किसी वित्तीय व्यय के सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित किए जा रहे हैं। जिसके तहत बीएसएनएल ने सौर ऊर्जा संयंत्र की स्थापना के लिए अपनी खाली छत प्रदान की है और SECI और बीएसएनएल द्वारा चुने गए एजेंसी द्वारा संस्थापन करते हैं। छत पर उत्पादित सौर उर्जा बीएसएनएल हस्ताक्षरित एमओयू के तहत खरीदता है। इससे बीएसएनएल के रिक्त स्थानों से विशाल हरित ऊर्जा उत्पादन हो रहा है, जो राष्ट्र तक पहुंच रहा है और प्रधानमंत्री के सपनों में योगदान दे रहा है। स्वच्छ और हरित ऊर्जा प्रदान करने और कार्बन उत्सर्जन में कमी करने में माननीय प्रधानमंत्री के निर्देशों को दूरसंचार क्षेत्र में बीएसएनएल स्वच्छ ऊर्जा के उत्पादन में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। इस अवसर पर पीजीएम अतुल शर्मा, राजेश कुमार (प्रथम), नितीश सिन्हा, मुख्य अभियंता (विद्युत) मनीष कुमार, पीजीएम वित्त करुणा रमन तिवारी एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे।



