75वें गणतन्त्र दिवस पर बीएसएनएल पूर्वी उत्तर प्रदेश परिमंडल ने कई हासिल किए अहम मुकाम
चित्रकूट में मन्दाकिनी की गोद में खोला नौका उपभोक्ता सेवा केंद्र

लखनऊ, 26 जनवरी।
75वें गणतन्त्र दिवस के मौके पर बीएसएनएल पूर्वी उत्तर प्रदेश परिमंडल ने कई अहम मुकाम हासिल किए। सीजीएम एके मिश्र ने जहां गोरखपुर पहुंचकर ध्वजारोहण किया। चित्रकूट की पावन भूमि पर मुख्य महाप्रबंधक ए के मिश्र की प्रेरणा को साकार करते हुए झाँसी के कर्मठ बीए प्रमुख जे एल गौतम के प्रयासों से माँ मन्दाकिनी की गोद में नौका उपभोक्ता सेवा केंद्र का शुभारम्भ किया गया I

चित्रकूट के इस नौका उपभोक्ता सेवा केंद्र का उद्घाटन गोरखपुर की पावन भूमि से ऑनलाइन जुड़कर मुख्य महाप्रबंधक ए के मिश्र ने किया I यह उपभोक्ता सेवा केंद्र परिमंडल में अपने प्रकार का प्रथम केन्द्र है। इस अवसर पर बीएसएनएल उत्तर प्रदेश परिमंडल के सभी वर्टिकल / बीए तथा ओए प्रमुखों ने सीजीएम के साथ ऑनलाइन रूप से जुड़कर इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बने।

सीजीएम ने झाँसी के बीए प्रमुख के प्रयासों की खुलकर सराहना की
इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक ए के मिश्र ने झाँसी के बीए प्रमुख जेएल गौतम के प्रयासों की खुलकर सराहना की। उन्होंने उम्मीद व्यक्त की कि जल्द ही इस प्रकार के अभिनव प्रयोग अन्य बीए तथा ओए प्रमुखों द्वारा भी किये जायेंगे I
इस अवसर पर झाँसी बीए तथा बाँदा ओए प्रमुखों के अतिरिक्त वहां के अधिकारी, कर्मचारी गण तथा भारी संख्या में जनसमूह उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने बीएसएनएल के प्रयासों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया |



