उत्तर प्रदेश

NRMU ने एस एंड टी शाखा के अध्यक्ष नितिन वार्ष्णेय को दी भावभीनी विदाई

नितिन वार्ष्णेय की कार्यप्रणाली अद्वितीय : शिव गोपाल मिश्र AIRF महामंत्री

लखनऊ, 17 जनवरी।

नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन की एस एंड टी शाखा के अध्यक्ष नितिन वार्ष्णेय के रिटायरमेंट पर शुक्रवार को यूनियन की तरफ से उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। उनके सम्मान में NRMU की एस एंड टी शाखा के सचिव अमित शर्मा ने सम्मान समारोह का आयोजन किया। सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि AIRF के महामंत्री शिव गोपाल मिश्र और NRMU के मंडल मंत्री आरके पाण्डेय के साथ पेंशनर एसोसिएशन के अध्यक्ष व पूर्व मंडल अध्यक्ष कमल किशोर शर्मा शामिल हुए।

एस एंड टी शाखा के अध्यक्ष नितिन वार्ष्णेय के सम्मान में शुक्रवार को प्रातः 11:00 बजे मंडलीय यूनियन भवन चारबाग़ में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यूनियन की तरफ से आयोजित इस कार्यक्रम में नितिन की क्षमताओं, उनकी संगठन के प्रति जिम्मेदारियों पर भी प्रकाश डाला गया। नौकरी के दौरान चारबाग स्टेशन की दो दशकों तक सफाई की जिम्मेदारी निभाने वाले नितिन वार्ष्णेय यूनियन के साथ अपनी वर्किंग की वजह से अफसरों के भी चहेते रहे हैं। AIRF के महामंत्री शिव गोपाल मिश्र ने कहा कि नितिन के रिटायरमेंट के बाद उनकी जगह भर पाना बहुत मुश्किल है। उनके जैसा पर्यवेक्षक शायद ही किसी मंडल में रहा हो।

 नौकरी के दौरान कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा: कमल किशोर शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष

पूर्व मंडल अध्यक्ष कमल किशोर शर्मा ने कहा कि नितिन ने नौकरी के दौरान कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्हें जो भी जिम्मेदारी दी गई उसे पूरी शिद्दत से निभाई। उन्होंने कहा चाहे चेयरमैन का निरीक्षण हो DRM का, नितिन अपनी जिम्मेदारी निभाने में कभी पीछे नहीं रहे। मंडल मंत्री आर.के. पांडेय ने कहा कि यूनियन में भी वह हमेशा अपने साथियों के हर दुख सुख में कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहे। कार्यक्रम का संचालन शाखा मंत्री अमित शर्मा ने किया। नितिन वार्ष्णेय के सेवानिवृत्ति के उपरांत आयोजित ‘सम्मान समारोह’ में ए आई आर एफ और एन आर एम यू के महामंत्री शिव गोपाल मिश्र, लखनऊ मंडल के मंडल अध्यक्ष विभूति मिश्र, मंडल मंत्री आर.के. पांडेय , व पूर्व मंडल अध्यक्ष कमल किशोर शर्मा, कारखाना मंडल के मंडल मंत्री अनूप बाजपेई , रेल कोच फैक्ट्री के महामंत्री एल.एन.पाठक , शाखा के नवनिर्वाचित शाखा अध्यक्ष होती लाल मीणा व विभिन्न शाखाओं के शाखा मंत्री और शाखा अध्यक्ष मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button