उत्तर प्रदेशदेश-विदेश

रेलवे बोर्ड के प्रमुख कार्यकारी अधिकारी ने की पूर्वोत्तर रेलवे की गतिविधियों की समीक्षा

डीआरएम आदित्य कुमार ने दी मंडल की योजनाओं की जानकारी

लखनऊ, 17 जनवरी।

रेलवे बोर्ड के प्रमुख कार्यकारी अधिकारी ईएनएचएम एवं कार्यकारी अधिकारी सीसी शैलेंद्र सिंह ने शुक्रवार को पूर्वोत्तर रेलवे के डीआरएम कार्यालय में समीक्षा बैठक की। उन्होंने मंडल रेल प्रबंधक आदित्य कुमार, एडीआरएम विक्रम कुमार और एडीआरएम भुवनेश सिंह सहित शाखा अधिकारियों के साथ मंडल की कार्यप्रणाली की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों के साथ मंडल की चालू परियोजनाओं पर विचार विमर्श किया।

डीआरएम आदित्य कुमार ने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के जरिए उन्हें मंडल में चल रहे कार्यों की जानकारी दी। डीआरएम आदित्य कुमार ने उन्हें मंडल के ट्रेन ऑपरेशन, यात्री सुविधाओं के विकास कार्यों, यात्री आय एवं व्यय तथा इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के कार्यों की प्रगति के बारे में विस्तार से अवगत कराया। वहीं कार्यकारी अधिकारी शैलेंद्र सिंह ने मंडल रेल प्रबंधक एवं अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि चालू वित्तीय वर्ष के दौरान संरक्षण के मद्देनजर किए गए कार्यों की सराहना की।

कार्यकारी अधिकारी ने संरक्षा निरीक्षण एवं रात्रिकालीन निरीक्षण करने पर दिया जोर

कार्यकारी अधिकारी शैलेंद्र सिंह ने कहा कि पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल ने सराहनीय कार्य किया है। उन्होंने संरक्षा को प्राथमिकता देते हुए आवश्यक संरक्षा निरीक्षण एवं रात्रिकालीन निरीक्षण करने पर जोर दिया। श्री सिंह ने सुरक्षित ट्रेन परिचालन के साथ ही संरक्षा नियमों एवं मानकों का कड़ाई से पालन करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने रेल पथों के अनुरक्षण, सिग्नल और विद्युत से जुड़े कार्यों को शीर्ष वरीयता पर किए जाने की कार्यप्रणाली पर जोर दिया। उन्होंने इसकी नियमित मॉनिटरिंग करने की भी बात कही। श्री शैलेंद्र सिंह ने ट्रेन परिचालन एवं संरक्षा से जुड़े सभी विभागीय कर्मचारियों की पदोन्नति शिकायतों के निवारण एवं चिकित्सीय आवश्यकताओं की पूर्ति से संबंधित दिशा निर्देश दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button