महापौर सुषमा खर्कवाल ने दी रिटायर हुए कर्मचारियों को विदाई
जलकल विभाग के कर्मचारियों का बेहतर सेवाओं के लिए जताया आभार

लखनऊ, 02 जनवरी।
महापौर सुषमा खर्कवाल ने गुरुवार को जलकल विभाग के रिटायर हुए आठ कर्मचारियों को विभाग से विदाई दी। उन्होंने उनकी उत्कर्ष सेवाओं के लिए उनका आभार भी व्यक्त किया । इस दौरान जलकल विभाग के महाप्रबंधक कुलदीप सिंह भी मौजूद रहे।
राजधानी की महापौर सुषमा खर्कवाल ने नगर निगम लखनऊ के जलकल विभाग के कर्मचारियों की फेयरवेल में पहुंचीं। नगर निगम ऐशबाग के आठ कर्मचारियों के दिसम्बर-2024 में सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। महापौर सुषमा खर्कवाल ने कर्मचारियों के विदाई समारोह में उनकी उत्कृष्ट सेवाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कर्मचारियों के सुखमय जीवन की शुभकामनाएं भी दी। कार्यक्रम में महाप्रबन्धक जलकल कुलदीप सिंह ने महापौर का आभार व्यक्त किया। इस दौरान कर्मचारियों के सेवानिवृत्ति देयकों का भुगतान भी किया गया। सेवानिवृत्त कर्मचारियों में परदेशी गैंगमैन जोन-2, रवी प्रताप सिंह पी0एस0एस0 जोन-3, सुनैना चपरासी जोन-3, मो0 शरीफ पम्प आपरेटर जोन-3, अनवर हुसैन पम्प आपरेटर जोन-4, राम चन्द्र गैंगमैन जोन-4, राम कुमार यादव गैंगमैन जोन-7 और पवन कुमार पम्प चालक जोन-8 शामिल हैं।



