उत्तर प्रदेशदेश-विदेश

पासपोर्ट आवेदकों की सुविधा के लिए लखनऊ में आधार सहायता केंद्र शुरू

लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर और वाराणसी के पासपोर्ट सेवा केंद्रों पर भी सुविधा

लखनऊ, 16 अगस्त

पासपोर्ट आवेदकों की सुविधा और आधार से जुड़ी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, लखनऊ में आधार सहायता केंद्र की शुरुआत की गई है। केंद्र का शुभारंभ क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी ज्ञानवीर सिंह और यूआईडीएआई क्षेत्रीय कार्यालय लखनऊ के निदेशक आकाशदीप ने किया।

इस केंद्र के माध्यम से पासपोर्ट आवेदन के दौरान आधार विवरण में नाम, जन्मतिथि, पता अथवा अन्य जानकारी में सामने आने वाली विसंगतियों का सत्यापन और समाधान कराया जा सकेगा। साथ ही आवेदकों को आधार से संबंधित अन्य समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक मार्गदर्शन भी मिलेगा।

आधार विवरण में गड़बड़ी का होगा त्वरित समाधान, आवेदकों को मिलेगी जरूरी मदद

क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी ज्ञानवीर सिंह ने बताया कि बच्चों के अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट के लिए भी अभियान चलाया जा रहा है। पांच और 15 वर्ष की आयु पूरी कर चुके बच्चों का बायोमेट्रिक अपडेट जरूरी है। इसके लिए स्कूलों में विशेष आधार कैंप लगाए जा रहे हैं। यह सुविधा लखनऊ के अलावा कानपुर, गोरखपुर और वाराणसी के पासपोर्ट सेवा केंद्रों पर भी उपलब्ध होगी। पहल का उद्देश्य पासपोर्ट आवेदन प्रक्रिया को आसान, पारदर्शी और आवेदक-केंद्रित बनाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button