उत्तर प्रदेशदेश-विदेश

उत्तर रेलवे के रेल सेवा पुरस्कार वितरण समारोह में 66 रेलकर्मी हुए सम्मानित

DRM सुनील कुमार वर्मा एवं महिला कल्याण समिति की अध्यक्षा निरुपमा वर्मा ने किया सम्मानित

लखनऊ, 11 फरवरी ।
उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल ने बुधवार को आरडीएसओ के न्यू ऑडिटोरियम में रेल सेवा पुरस्कार वितरण समारोह 2025 का भव्य आयोजन किया । कार्यक्रम का शुभारंभ मंडल रेल प्रबंधक सुनील कुमार वर्मा एवं उत्तर रेलवे महिला कल्याण समिति की अध्यक्षा निरुपमा वर्मा द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इसके पश्चात वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अरिमा भटनागर ने सभी विशिष्ट अतिथियों एवं पुरस्कार विजेताओं का स्वागत किया।

मंडलीय सांस्कृतिक संगठन के कलाकारों ने दी मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
उत्तर रेलवे के सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि समारोह में मंडलीय सांस्कृतिक संगठन के कलाकारों द्वारा सरस्वती वंदना एवं अन्य मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिससे कार्यक्रम का वातावरण और भी गरिमामय हो गया। सीनियर डीसीएम ने बताया कि पुरस्कार वितरण के अंतर्गत मंडल रेल प्रबंधक सुनील कुमार वर्मा ने उत्कृष्ट कार्य निष्पादन एवं उल्लेखनीय सेवाओं के लिए विभिन्न विभागों के कुल 66 कर्मचारियों को व्यक्तिगत पुरस्कारों से सम्मानित किया। इसके साथ ही रेल मंत्री पुरस्कार (MR Award) के लिए नामांकित कर्मचारियों एवं उत्कृष्ट खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया।

DRM सुनील कुमार वर्मा ने दी सभी पुरस्कार विजेताओं को बधाई

इस अवसर पर अपने संबोधन में मंडल रेल प्रबंधक सुनील कुमार वर्मा ने सभी पुरस्कार विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि कर्मचारियों की निष्ठा, समर्पण और मेहनत ही रेलवे की प्रगति की असली ताकत है। उन्होंने भविष्य में भी इसी तरह अनुकरणीय कार्य करने की अपेक्षा जताई। कार्यक्रम के अंत में मंडल कार्मिक अधिकारी प्रभात सिंह ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button