लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी के निदेशक ने किया आईआरआईटीएम का भ्रमण
परिवीक्षाधीन अधिकारियों व संकाय सदस्यों से किया संवाद

लखनऊ, 04 फरवरी।
लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी, मसूरी के निदेशक श्रीराम तरणिकांति ने बुधवार को भारतीय रेल परिवहन प्रबंधन संस्थान (आईआरआईटीएम), लखनऊ का भ्रमण किया। उनके आगमन पर आईआरआईटीएम के महानिदेशक रंजन प्रकाश ठाकुर और अपर महानिदेशक संजय त्रिपाठी व संस्थान के संकाय सदस्यों द्वारा स्वागत किया।

आईआरआईटीएम के अधिकारियों ने इस उन्हें आईआरआईटीएम के दायित्वों, अधोसंरचना, शैक्षणिक ढांचे तथा भारतीय रेल अधिकारियों के लिए परिवहन प्रबंधन, परिचालन और सुरक्षा के क्षेत्रों में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका से अवगत कराया । साथ ही यह भी बताया गया कि हाल ही में आईआरआईटीएम को क्षमता निर्माण आयोग के राष्ट्रीय मानकों के अंतर्गत “सर्वोत्कृष्ट / Outstanding” श्रेणी में मान्यता प्राप्त हुई है।

नेतृत्व, लोक सेवा मूल्यों, व्यावसायिकता और राष्ट्र निर्माण में सिविल सेवकों की बदलती भूमिका- श्रीराम तरणिकांति
इसके बाद श्रीराम तरणिकांति ने सभागार में भारतीय रेल प्रबंधन सेवा के परिक्षाविधीन अधिकारियों को संबोधित करते हुए नेतृत्व, लोक सेवा मूल्यों, व्यावसायिकता और राष्ट्र निर्माण में सिविल सेवकों की बदलती भूमिका पर प्रेरणादायी व्याख्यान दिया। इस दौरान संस्थागत प्रस्तुति, परिसर भ्रमण और संकाय सदस्यों के साथ संवाद भी हुआ। यह कार्यक्रम एलबीएसएनएए और आईआरआईटीएम के बीच संस्थागत सहयोग को और मजबूत करने वाला रहा।



