सड़क सुरक्षा माह का समापन, गोष्ठी, सम्मान व हेलमेट वितरण का आयोजन
सभी स्टेकहोल्डर्स से सड़क सुरक्षा के प्रति दायित्वों का सच्चे मन से निर्वहन करने का आह्वान

लखनऊ 31 जनवरी।
उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन विभाग के दिशा-निर्देशन में 01 जनवरी 2026 से 31 जनवरी 2026 तक आयोजित सड़क सुरक्षा माह का समापन 31 जनवरी 2026 को फिटनेस सेंटर, ट्रांसपोर्ट नगर, लखनऊ में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उप परिवहन आयुक्त, लखनऊ परिक्षेत्र राधेश्याम ने की।

प्रधानाचार्य, शिक्षक व प्रतिनिधियों ने सहभागिता की
समापन कार्यक्रम में संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) लखनऊ संभाग प्रभात पाण्डेय, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (ट्रांसगोमती) हिमांशु जैन, मोटर वाहन निरीक्षक प्रशांत कुमार सहित परिवहन विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य, शिक्षक व प्रतिनिधि, टेंपो टैक्सी एसोसिएशन, ई-रिक्शा एसोसिएशन, ट्रक ऑपरेटर्स एसोसिएशन तथा यातायात पुलिस के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की।

स्टेकहोल्डर्स से सड़क सुरक्षा के प्रति अपने-अपने दायित्वों का सच्चे मन से निर्वहन करने का आह्वान
अध्यक्षीय संबोधन में उप परिवहन आयुक्त द्वारा सभी स्टेकहोल्डर्स से सड़क सुरक्षा के प्रति अपने-अपने दायित्वों का सच्चे मन से निर्वहन करने का आह्वान किया गया तथा इस अभियान को निरंतर जारी रखने का अनुरोध किया गया। कार्यक्रम में महाराजा बिजली पासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय आशियाना, आर्मी पब्लिक स्कूल लाल बहादुर शास्त्री मार्ग, गुरु नानक गर्ल्स पीजी कॉलेज, सुभाष चंद्र बोस इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन, आर्यकुल कॉलेज ऑफ एजुकेशन, आर्यकुल कॉलेज ऑफ फार्मेसी एंड रिसर्च, अवध महिला महाविद्यालय, लोरेटो कॉन्वेंट इंटरमीडिएट कॉलेज, माउंट लिट्रा जी स्कूल सहित विभिन्न शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधियों ने अपने विचार रखे।

सभी लोगों को दिलाई गई सड़क सुरक्षा की शपथ
कार्यक्रम में सड़क सुरक्षा जागरूकता के लिए उत्कृष्ट योगदान देने वाले विद्यालय प्रतिनिधियों एवं टेंपो टैक्सी व ई-रिक्शा एसोसिएशन के पदाधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। समाजसेवी अमन तिवारी के सहयोग से 10 कर्मचारियों को हेलमेट वितरित किए गए। अंत में सभी उपस्थित लोगों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई। आरटीओ (प्रवर्तन) प्रभात पाण्डेय द्वारा मुख्य अतिथि एवं समस्त उपस्थितजनों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया गया।



