देश-विदेश

गणतंत्र दिवस पर राजधानी की रेल संपत्तियां बनीं रोशनी का उत्सव

IRITMऔर कार्यालयों की भव्य लाइटिंग बनी आकर्षण

लखनऊ 26 जनवरी।

77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजधानी लखनऊ में रेलवे के कार्यालयों और प्रमुख स्टेशनों को भव्य लाइटिंग से सजाया गया, जिसने पूरे शहर का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। रेलवे के कार्यालयों से लेकर विभिन्न संगठनों के दफ्तर जगमग रोशनी में नहाए नजर आए।

खास तौर पर भारतीय रेल परिवहन प्रबंधन संस्थान (IRITM) की उत्कृष्ट लाइटिंग सबसे अधिक चर्चा का विषय बनी। इसके साथ ही उत्तर रेलवे का मंडल कार्यालय, चारबाग स्टेशन, पूर्वोत्तर रेलवे का मंडल कार्यालय तथा लखनऊ जंक्शन स्टेशन सहित कई रेलवे परिसरों की साज-सज्जा ने यात्रियों और आमजन को मंत्रमुग्ध कर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button