उत्तर प्रदेशदेश-विदेश

77वें गणतंत्र दिवस पर मंडल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल ने ली परेड की सलामी

सीमाओं पर तैनात सेना व सुरक्षा बलों के जवानों को किया नमन

लखनऊ 26 जनवरी।

पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल में 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर ऐशबाग स्थित रेलवे स्टेडियम में मंडल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर रेल अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उपभोक्ताओं को शुभकामनाएं दी गईं। राष्ट्रगान के बाद रेलवे सुरक्षा बल, भारत स्काउट एवं गाइड तथा मंडल के खिलाड़ियों की परेड का निरीक्षण कर सलामी ली गई।

संविधान के मूल्यों और सेना के बलिदान को किया नमन, विकसित भारत का लिया संकल्प

मंडल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल ने कहा कि गणतंत्र दिवस देश के संघर्ष, त्याग और संविधानिक मूल्यों की याद दिलाता है। उन्होंने स्वतंत्रता, समानता, न्याय और बंधुता के प्रति निष्ठा बनाए रखने का आह्वान किया तथा सीमाओं पर तैनात सेना व सुरक्षा बलों के जवानों को नमन किया।

आधुनिकीकरण, यात्री सुविधाएं और महिला सशक्तिकरण में लखनऊ मंडल की बड़ी उपलब्धियां

मंडल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल ने कहा कि लखनऊ मंडल 156 स्टेशनों पर सुरक्षित रेल सेवाएं दे रहा है। लखनऊ सिटी स्टेशन को महिला प्रधान स्टेशन बनाया गया है। वित्त वर्ष 2025-26 में 40.47 ट्रैक किलोमीटर विद्युतीकरण, ऑटोमेटिक ब्लॉक सिगनलिंग, वंदे भारत एक्सप्रेस, एटीवीएम, रेलवन ऐप और अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत विकास कार्य किए गए।

राजस्व, संरक्षा और कर्मचारी कल्याण में रिकॉर्ड प्रगति, रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम

मंडल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल ने कहा कि 4515 मालगाड़ियों का संचालन कर 1.859 मिलियन टन लदान और 1349.45 करोड़ रुपये राजस्व अर्जित किया है। संरक्षा अभियानों, आरपीएफ की सक्रियता और ‘मेरी सहेली’ अभियान से सुरक्षा मजबूत हुई। कर्मचारी कल्याण, खेल उपलब्धियों और मनोरंजन संस्थानों के पुनरुद्धार से उत्साह बढ़ा।

कार्यक्रम में डॉग शो, स्काउट-गाइड के सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत हुए और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टुकड़ियों को पुरस्कार दिए गए। कार्यक्रम में अपर मंडल रेल प्रबंधक नीतू, भुवनेश सिंह, महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा श्रृति गुप्ता, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त चन्द्रमोहन मिश्र सहित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। संचालन और धन्यवाद ज्ञापन राहुल यादव ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button