उत्तर प्रदेशदेश-विदेश

भारतीय रेल में IRMS तृतीय बैच के 104 युवा अधिकारी IRITM में हुए शामिल

भारतीय रेल केवल एक परिवहन सेवा नहीं, बल्कि 140 करोड़ भारतीयों की जीवनरेखा-संजय त्रिपाठी

लखनऊ, 08 दिसंबर 2025

भारतीय रेल प्रबंधन सेवा (IRMS) के लिए 8 दिसंबर 2025 एक महत्वपूर्ण दिन साबित हुआ, जब सिविल सेवा 2025 के 104 परिवीक्षाधीन अधिकारियों ने IRITM, लखनऊ में अपनी सेवा ज्वाइन कर भारतीय रेलवे के नए प्रबंधन नेतृत्व की आधारशिला मजबूत की। अपर महानिदेशक संजय त्रिपाठी और संकाय सदस्यों की उपस्थिति में हुए इस औपचारिक स्वागत के साथ इन अधिकारियों की व्यापक प्रशिक्षण-यात्रा की शुरुआत हुई। IRITM, जिसे CBC ऑडिट में “अति-उत्कृष्ट” दर्जा मिला है, इन्हें आधुनिक तकनीक, नवाचार और प्रबंधन कौशलों से सशक्त बनाकर रेलवे की भावी चुनौतियों के लिए तैयार करेगा।

“रेल सिर्फ़ नौकरी नहीं, राष्ट्र-सेवा का संकल्प है” – संजय त्रिपाठी, ADG 

अपर महानिदेशक श्री संजय त्रिपाठी ने अपने प्रेरक संबोधन में कहा, “आप सभी देश के सबसे प्रतिभाशाली युवाओं में से हैं। भारतीय रेल केवल एक परिवहन सेवा नहीं, बल्कि 140 करोड़ भारतीयों की जीवनरेखा है। यहाँ अनुशासन, निरंतर सीखना और जन-सेवा का जज़्बा ही सफलता की कुंजी है। जीवन भर खुद को अपडेट करते रहिए, क्योंकि रेलवे कभी रुकता नहीं और आप भी नहीं रुकेंगे।”

 IRITM – चार सितारा प्रशिक्षण संस्थान

भारत सरकार के कैपेसिटी बिल्डिंग कमीशन (CBC) ने हाल ही में IRITM को “अति-उत्कृष्ट” श्रेणी में स्थान देते हुए चार सितारा केंद्रीकृत प्रशिक्षण संस्थान का दर्जा प्रदान किया है। यही एकमात्र रेलवे संस्थान है जिसे यह सम्मान मिला है।

 क्या सीखेंगे नए IRMS अधिकारी…..

भारतीय रेल प्रबंधन सेवा यानी IRMS के तीसरे बैच के 104 चयनित परिवीक्षाधीन अधिकारियों ने आज भारतीय रेल परिवहन प्रबंधन संस्थान – IRITM में औपचारिक रूप से रेल सेवा ज्वाइन कर ली है। सिविल सेवा परीक्षा 2023 के ये होनहार अफसर अब अगले कई महीनों तक रेलवे के संचालन, प्रबंधन, नवाचार और अत्याधुनिक तकनीक की बारीकियां सीखेंगे।

– रेल परिचालन, सुरक्षा एवं तकनीकी प्रबंधन की गहन प्रशिक्षण
– कवच, ETCS, 5G आधारित सिग्नलिंग जैसी अत्याधुनिक तकनीकों की जानकारी
– लीडरशिप, क्राइसिस मैनेजमेंट एवं पब्लिक पॉलिसी
– वित्तीय प्रबंधन, प्रोजेक्ट मैनेजमेंट एवं डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन
– विश्व के सर्वश्रेष्ठ रेलवे सिस्टम्स के केस स्टडीज एवं इंडस्ट्री बेस्ट प्रैक्टिसेज

यह बैच भारतीय रेल के महत्वाकांक्षी लक्ष्यों – वंदे भारत, अमृत भारत स्टेशन योजना, 100% विद्युतीकरण, नेट जीरो कार्बन एमिशन तक 2030 तथा विश्व की सबसे सुरक्षित व आधुनिक रेलवे बनाने की दिशा में कंधे से कंधा मिलाकर चलेगा। ये 104 युवा चेहरे भारतीय रेल के भविष्य हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button