उत्तर प्रदेश

एडीजी रेलवेज प्रकाश डी. ने की माघ मेला 2026 की सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा

भीड़ नियंत्रण से लेकर तकनीकी मॉनिटरिंग तक दिए सख्त निर्देश

प्रयागराज, 26 नवंबर।
माघ मेला–2026 के मद्देनज़र अपर पुलिस महानिदेशक, रेलवेज प्रकाश डी. की अध्यक्षता में जीआरपी की तैयारियों और सुरक्षा प्रबंधों की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में रेलवे परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सुगम वातावरण सुनिश्चित करने के लिए कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर गहन चर्चा की गई।

बैठक में हुई प्रमुख समीक्षा

रेलवे स्टेशनों व प्लेटफॉर्मों पर भीड़ नियंत्रण

यात्रियों की सुरक्षा हेतु अतिरिक्त स्टाफ की तैनाती

कंट्रोल रूम, हेल्पडेस्क और लॉस्ट एंड फाउंड की व्यवस्था

CCTV कवरेज, ड्रोन सर्विलांस एवं तकनीकी मॉनिटरिंग

त्वरित प्रतिक्रिया के लिए QRT टीमों की तैनाती

मेटल डिटेक्टर, फ्रिस्किंग प्वाइंट, बैरिकेडिंग और अन्य सुरक्षा उपकरण

एंटी-रोमियो, एंटी-थेफ्ट व एंटी-टाउटिंग टीमें

रेलवे, RPF, जिला पुलिस और अन्य एजेंसियों के बीच समन्वय

अपर पुलिस महानिदेशक, रेलवेज प्रकाश डी. ने  स्थलीय निरीक्षण भी किया

समीक्षा बैठक के बाद एडीजी रेलवेज ने प्रयागराज जंक्शन और झूंसी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने होल्डिंग एरिया, एंट्री-एग्ज़िट गेट, बैठने की सुविधा और प्रकाश व्यवस्था की स्थिति देखी। रूट डायवर्जन, पैदल मार्ग, साइनबोर्ड व सूचना तंत्र का निरीक्षण किया। ड्यूटी पर तैनात कर्मियों से बातचीत कर निर्देश दिए। अपर पुलिस महानिदेशक, रेलवेज प्रकाश डी. ने  भीड़ प्रबंधन, आपात स्थितियों और VIP/VVIP मूवमेंट को ध्यान में रखते हुए बेहतर कार्ययोजना बनाने पर जोर दिया।

अधिकारियों को दिए स्पष्ट निर्देश, एडीजी रेलवेज ने अधिकारियों से कहा कि—

मेला अवधि में लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता हो

चोरी, छेड़खानी या किसी भी अवांछनीय गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जाए

रेलवे पुलिस कर्मियों का व्यवहार यात्रियों के प्रति संवेदनशील और सहयोगात्मक हो

सभी सुरक्षा व्यवस्थाएँ समय से पहले पूरी कर ली जाएँ

इस अवसर पर एसपी रेलवेज प्रयागराज प्रशांत वर्मा समेत जीआरपी प्रयागराज के वरिष्ठ अधिकारी, निरीक्षकगण और विभिन्न शाखाओं के प्रभारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button