उत्तर प्रदेशदेश-विदेश

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण ने शुरू किया ‘विमानन सुरक्षा जागरूकता सप्ताह’

सीसीएसआई एयरपोर्ट लखनऊ में साप्ताहिक कार्यक्रमों की हुई शुरुआत

लखनऊ, 24 नवंबर
भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) द्वारा 24 से 28 नवंबर 2025 तक पूरे देश के हवाई अड्डों पर विमानन सुरक्षा जागरूकता सप्ताह मनाया जा रहा है। इसी क्रम में लखनऊ के सीसीएसआई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भी सुरक्षा सप्ताह की शुरुआत प्रभारी सीएनएस, एटीसी प्रभारी और सभी एएआई अधिकारियों की मौजूदगी में ओआईसी द्वारा की गई।

उद्घाटन कार्यक्रम में अधिकारियों ने विमानन सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए सप्ताहभर चलने वाली गतिविधियों की रूपरेखा साझा की। हवाई अड्डे के सभी कर्मचारियों के लिए आयोजित किए जा रहे प्रमुख कार्यक्रम :-

 प्रशिक्षण व प्रस्तुतिकरण के जरिए कर्मचारियों में सुरक्षा जागरूकता बढ़ाना।

स्टेशन सुरक्षा मैनुअल, आपातकालीन योजना, सुरक्षा डेटा संग्रह, और डीजीसीए ऑडिट एटीआर के अपडेट के लिए विभागाध्यक्षों की बैठक।

एटीएस/सीएनएस मैनुअल व दस्तावेजों का अद्यतन, तथा संबंधित परिपत्रों की उपलब्धता सुनिश्चित करना।

अर्थिंग सिस्टम व बिजली सुरक्षा प्रणाली जैसे महत्वपूर्ण सुरक्षा उपकरणों का निरीक्षण।

स्वैच्छिक जोखिम रिपोर्टिंग प्रणाली की समीक्षा।

 दुर्घटना की स्थिति में प्रतिक्रिया क्षमता परखने के लिए मॉक ड्रिल एवं हॉट फायर ड्रिल का आयोजन।

खतरे की पहचान और निवारण पर विस्तृत चर्चा।

सीसीएसआई एयरपोर्ट लखनऊ के सुरक्षा प्रबंधक रजनीश सिंह ने सभी अधिकारियों का आभार जताते हुए उनसे पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रमों में सहभागिता का अनुरोध किया। यह सुरक्षा सप्ताह हवाई अड्डा संचालन और यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button