राजभाषा के प्रसार में लखनऊ पासपोर्ट कार्यालय को मिला ‘द्वितीय पुरस्कार’, टीम ने RPO को सौंपी शील्ड
छमाही रिपोर्टों के आधार पर 74 सदस्य कार्यालयों के मूल्यांकन के उपरांत मिला दूसरा स्थान

लखनऊ, 21 नवंबर।
नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (कार्यालय-3), लखनऊ की वर्ष 2025-26 की द्वितीय अर्द्धवार्षिक बैठक में क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, लखनऊ को उत्कृष्ट राजभाषा कार्यों के लिए ‘द्वितीय पुरस्कार’ प्रदान किया गया। सहायक पासपोर्ट अधिकारी संजीव सक्सेना, कनिष्ठ अनुवाद अधिकारी लकी सिंह और श्वेतांक सक्सेना ने क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय पहुंच कर उन्हें शील्ड सौंपी। RPO शुभम ने पूरी टीम और पासपोर्ट कर्मियों को शाबाशी दी।

यह सम्मान अप्रैल से सितंबर 2025 की छमाही रिपोर्टों के आधार पर 74 सदस्य कार्यालयों के मूल्यांकन के उपरांत दिया गया। साथ ही तिमाही कार्यशालाओं के सफल आयोजन हेतु कार्यालय को प्रमाणपत्र भी मिला। इस अवसर पर पासपोर्ट कार्यालय की ओर से सहायक पासपोर्ट अधिकारी संजीव सक्सेना, कनिष्ठ अनुवाद अधिकारी लकी सिंह और श्वेतांक सक्सेना उपस्थित रहे।

दफ्तर पहुंचकर RPO शुभम सिंह को सौंपी शील्ड
सहायक पासपोर्ट अधिकारी संजीव सक्सेना, कनिष्ठ अनुवाद अधिकारी लकी सिंह और श्वेतांक सक्सेना ने क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय पहुंच कर उन्हें शील्ड सौंपी। RPO शुभम ने पूरी टीम और पासपोर्ट कर्मियों को शाबाशी दी।



