उत्तर प्रदेश

उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन की दो दिवसीय स्थायी वार्ता तंत्र बैठक का समापन

कर्मचारियों की समस्याओं और कल्याण से जुड़े मुद्दों पर मंथन

लखनऊ, 30 अक्टूबर।

उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल में उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन की 217वीं दो दिवसीय स्थायी वार्ता तंत्र बैठक का सफल समापन हुआ। इस बैठक में रेलकर्मियों के हितों और कल्याण से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर प्रशासन और यूनियन के पदाधिकारियों के बीच विस्तार से चर्चा की गई। वार्ता तंत्र के माध्यम से प्रशासन और यूनियन के संयुक्त प्रयासों से भविष्य में और बेहतर उपलब्धियों की उम्मीद जताई गई।

लखनऊ मंडल कार्यालय के सभागार में आयोजित इस दो दिवसीय वार्ता तंत्र के दौरान प्रशासनिक विषयों के साथ-साथ कर्मचारियों की समस्याओं और कल्याण से जुड़े मुद्दों पर मंथन किया गया। यूनियन के प्रतिनिधियों ने अपनी मांगों से प्रशासन को अवगत कराया, जिस पर प्रशासन ने नियमानुसार समाधान का आश्वासन दिया।

मंडल रेल प्रबंधक सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि यह वार्ता तंत्र रेल कार्यप्रणाली को सुचारु और संगठित रूप से संचालित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि कर्मचारी हितों को ध्यान में रखते हुए इस बैठक के परिणाम सकारात्मक और सार्थक रहे।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक नीलिमा सिंह, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबन्धक कुलदीप तिवारी, शूरवीर सिंह चौहान, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अरिमा भट्टनागर, यूनियन के महामंत्री बी. सी. शर्मा, मंडल अध्यक्ष आर. पी. राव, मंडल मंत्री अवधेश कुमार दुबे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और यूनियन पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button