उत्तर प्रदेशदेश-विदेश

बीएसएनएल ने मनाई रजत जयंती, उपभोक्ताओं को मिला STV 225 का तोहफा

सीजीएम कार्यालय में नया कस्टमर सर्विस सेंटर (CSC) शुरू

लखनऊ, 01 अक्टूबर 2025

भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने अपनी स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने पर रजत जयंती धूमधाम से मनाई। लखनऊ स्थित संचार सदन में मुख्य महाप्रबंधक ए.के. गर्ग ने अधिकारियों और कर्मचारियों को संबोधित करते हुए बीएसएनएल की उपलब्धियों और आत्मनिर्भर भारत में योगदान को रेखांकित किया। समारोह में वृक्षारोपण, पदयात्रा रैली, रक्तदान शिविर, खेल प्रतियोगिता और सांस्कृतिक संध्या जैसे आयोजन हुए। उपभोक्ताओं के लिए बीएसएनएल ने “सिल्वर जुबली प्लान (STV 225)” लॉन्च किया, जबकि आईईटी छात्रों को 4G तकनीक की जानकारी दी गई। बीएसएनएल अब पूरी तरह स्वदेशी 4G नेटवर्क उपलब्ध कराने वाली कंपनियों में शामिल हो गया है।

“ग्राहक सेवा को गरिमा और विश्वास के साथ निभाने” की शपथ

रैली के समापन पर, भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (CMD) द्वारा ऑनलाइन माध्यम से समस्त बीएसएनएल परिवार को संबोधित किया गया। उन्होंने अपने ऑनलाइन संबोधन के दौरान सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने दायित्वों तथा संगठन की मूल भावना के प्रति एकजुट होकर अपनी प्रतिबद्धता दोहराने की शपथ दिलाई। “ग्राहक की सेवा गरिमा और विश्वास के साथ करना है, और ऐसा नेटवर्क प्रदान करना है जो सुरक्षित, विश्वसनीय और किफायती हो।” संबोधन के दौरान पीजीएम अतुल शर्मा पीजीएम राजेश कुमार पीजीएम नीतीश सिंह पीजीएम जफर इकबाल डीजीएम रंजन एवं आनंद मोहन सहित कई अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे।

सीजीएम कार्यालय में नया कस्टमर सर्विस सेंटर (CSC) शुरू

भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने अपनी स्थापना के 25वें वर्ष (रजत जयंती) को बड़े उत्साह और गौरव के साथ मनाया। पूरे दिन विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। सुबह पदयात्रा रैली का आयोजन किया गया, जो संचार सदन से सीजीएमटी कार्यालय, हजरतगंज तक निकाली गई। रैली के समापन पर सीजीएम कार्यालय में नया कस्टमर सर्विस सेंटर (CSC) शुरू किया गया, जिससे उपभोक्ताओं को त्वरित और बेहतर सेवाएं मिलेंगी।

बीएसएनएल ने किया विशेष “सिल्वर जुबली प्लान (STV 225)” लॉन्च

रजत जयंती पर बीएसएनएल ने विशेष “सिल्वर जुबली प्लान (STV 225)” लॉन्च किया है। इसमें सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल, प्रतिदिन 2.5 जीबी डाटा (उसके बाद 40 Kbps स्पीड) और 100 SMS प्रतिदिन की सुविधा 30 दिन तक उपलब्ध होगी।

स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन

रजत जयंती दिवस के अवसर पर सामाजिक दायित्व के तहत रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया गया, जिसका शुभारंभ माननीय मुख्य महाप्रबंधक द्वारा किया गया। इस पहल ने बीएसएनएल परिवार की मानवीय संवेदनाओं, समाज के प्रति प्रतिबद्धता और जनसेवा की भावना को प्रदर्शित किया। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने स्वैच्छिक रूप से इसमें भाग लिया।

वॉलीबॉल फाइनल मैच में सर्किल मोबाइल टीम विजेता

दोपहर में सर्किल प्रशासन टीम एवं सर्किल मोबाइल टीम के बीच वॉलीबॉल फाइनल मैच आयोजित हुआ। यह प्रतियोगिता टीम भावना, सौहार्द एवं खेल संस्कृति को प्रोत्‌साहित करने का प्रतीक रही, जिसमें सर्किल मोबाइल टीम विजेता घोषित की गई।

सांस्कृतिक संध्या कला, संगीत और नृत्य की विविध प्रस्तुतियों ने सभी को किया मंत्रमुग्ध 

रजत जयंती वर्ष के अवसर पर भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय ऑडिटोरियम, कैसरबाग में एक भव्य सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे इस अवसर पर बीएसएनएल के अधिकारी, कर्मचारी, आमंत्रित अतिथि एवं विशिष्ट जन उपस्थित रहे। सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम में बीएसएनएल के अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा भारतीय कला, संगीत और नृत्य की विविध प्रस्तुतियों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

आईईटी छात्रों को 4G तकनीक की जानकारी

इस अवसर पर प्रधान महाप्रबंधक (सी.एम.) द्वारा आर.टी.टी.सी. (RTTC), लखनऊ में आई.ई.टी. (IET) लखनऊ के छात्रों को 4G मोबाइल सेवा की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इस कार्यक्रम में कुल 35 छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) अपनी स्थापना के 25वें वर्ष पर एक ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज कर रहा है। भारत अब दुनिया का पाँचवाँ देश बन गया है जिसने पूर्णतः स्वदेशी 4G नेटवर्क स्ट्रैक का विकास एवं क्रियान्वयन किया है। यह नेटवर्क भविष्य में 5G एवं 6G में अपग्रेड के लिए भी तैयार है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button