उत्तर प्रदेश

गोमती को स्वच्छ रखने का संकल्प! 384वें रविवार को निकाला 3 कुंतल कचरा व दर्जनों मूर्तियां

लखनऊ के झूलेलाल पार्क तट पर दो दर्जन स्वयंसेवकों का श्रमदान

लखनऊ, 28 सितम्बर।

गोमती नदी को निर्मल बनाने के लिए चल रहा गोमती नदी स्वच्छता अभियान रविवार को अपने 384वें दिन भी जारी रहा। सुबह 5:30 से 7:30 बजे तक झूलेलाल पार्क (हनुमान सेतु के पास) पर करीब दो दर्जन स्वयंसेवकों ने श्रमदान कर करीब 3 कुंतल कचरा और देवी-देवताओं की दर्जनों प्रतिमाएं नदी से बाहर निकालीं। पर्यावरण सेना के सदस्यों ने शहर के गंदे नालों को गोमती से दूर करने की मांग उठाई और लोगों से नदियों की स्वच्छता के प्रति जागरूक होने का आह्वान किया।

 


पर्यावरण सेना केसंयोजक रणजीत सिंह के नेतृत्व में अर्चना सिंह प्रार्थना वर्मा, बबिता यादव, रत्ना वर्मा,कृपा शंकर वर्मा ,राम कुमार बाल्मिकी ,संजय वर्मा आनंद वर्मा , विवेक जोशी, पवन कुमार , नाथ शरण त्रिपाठी कमल दुबे, राकेश सोनकर, दिनेश दत्त पांडेय उदय सिंह, प्रवेश यादव कमलेश कुमार, अनुग्रह सिंह अजय जोशी महेंद्र प्रताप सिंह, शिव सोनी, आयुष बंसल आशीष तिवारी पंकज तिवारी इत्यादि ने गोमती नदी सफाई के बाद गोमती आरती में हिस्सा लिया ।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button