लखनऊ पासपोर्ट कार्यालय में हिंदी पखवाड़ा संपन्न, हिंदी के अंतरराष्ट्रीय स्वरूप पर संगोष्ठी

लखनऊ, 27 सितंबर 2025
क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, लखनऊ में 14 से 26 सितंबर 2025 तक चले हिंदी पखवाड़े का समापन विशेष संगोष्ठी के साथ हुआ। लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. रवीन्द्र प्रताप सिंह और आईसीसीआर स्कॉलरशिप पर पढ़ रहे विदेशी छात्रों ने हिंदी की वैश्विक पहचान पर विचार साझा किए।
क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, लखनऊ में 14 सितंबर से 26 सितंबर 2025 तक हिंदी पखवाड़ा बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। समापन अवसर पर आयोजित हिंदी संगोष्ठी में मुख्य वक्ता लखनऊ विश्वविद्यालय में अंग्रेजी के प्रोफेसर एवं अंतरराष्ट्रीय प्रकोष्ठ के निदेशक डॉ. रवीन्द्र प्रताप सिंह रहे। उनके साथ आईसीसीआर की स्कॉलरशिप पर हिंदी विभाग में अध्ययनरत विदेशी छात्रों ने भी हिंदी भाषा के अंतरराष्ट्रीय पहलुओं पर अपने विचार रखे।

राजभाषा विभाग की प्रोत्साहन योजना के तहत विजेताओं को दिए गए पुरस्कार
पखवाड़े के दौरान टंकण, निबंध लेखन, टिप्पण-आलेखन सहित कुल पांच प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय की प्रोत्साहन योजना के तहत विजेताओं को पुरस्कार दिए गए। अनुपम, मनीषा, महक, श्रवण, सुधीर, गौरव, दीपक, विवेक, सूर्य प्रकाश और उमेश को विभिन्न प्रतियोगिताओं में सम्मानित किया गया।

यह आयोजन क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी शुभम् सिंह के नेतृत्व और आईसीसीआर के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम के संचालन की जिम्मेदारी विवेक कुमार ने निभाई, जबकि सुधीर तिवारी, संजय वर्मा और संजीव सक्सेना की अहम भूमिका रही।



