उत्तर प्रदेश

गिरीश चन्द्र मिश्र रोडवेज परिषद की केन्द्रीय कार्यकारिणी चुनाव में 12वीं बार चुने गए निर्विरोध प्रान्तीय महामंत्री

गिरिजा शंकर तिवारी दूसरी बार चुने गए प्रान्तीय अध्यक्ष

लखनऊ, 24 सितम्बर
रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद, उत्तर प्रदेश की केन्द्रीय प्रबंध समिति के वार्षिक चुनाव के बाद आज लखनऊ चारबाग बस स्टेशन पर प्रतिनिधियों की बैठक हुई। इस सभा में प्रदेश भर से आए प्रतिनिधियों ने केन्द्रीय/प्रान्तीय पदाधिकारियों का चुनाव चुनाव अधिकारी घनश्याम यादव की देखरेख में सम्पन्न किया। मुख्य अतिथि के रूप में निगम महासंघ के अध्यक्ष मनोज कुमार मिश्र उपस्थित रहे।
बैठक में सर्वसम्मति से गिरिजा शंकर तिवारी को दूसरी बार प्रान्तीय अध्यक्ष और गिरीश चन्द्र मिश्र को 12वीं बार प्रान्तीय महामंत्री चुना गया। इनके साथ रविन्द्र कुमार (बरेली) वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अरविन्द कुरील (कानपुर), गुलजार अहमद (गाजियाबाद), महेश कुमार राय (गोरखपुर) और सुरेश चन्द्र पाण्डेय (प्रयागराज) उपाध्यक्ष बने। संजय कुमार राणा (मेरठ) अपर महामंत्री, चन्द्र हंस (आगरा), सुरेश चन्द्र मिश्र (इटावा), विवेकानन्द सिन्हा (वाराणसी) और सतीश कुमार (निगम मुख्यालय) उपमहामंत्री चुने गए।
कोषाध्यक्ष का दायित्व बी.के. शुक्ल को
कोषाध्यक्ष का दायित्व बी.के. शुक्ल (लखनऊ) को मिला। संगठन मंत्री धर्मेन्द्र सिंह (अयोध्या), प्रचार व सांस्कृतिक मंत्री वेदरत्न वर्मा (लखनऊ) सहित 42 सदस्यीय कार्यकारिणी भी निर्विरोध निर्वाचित हुई। चुनाव अधिकारी घनश्याम यादव ने बताया कि पूरे चुनाव में प्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह देखा गया और प्रक्रिया पूरी तरह शांतिपूर्ण रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button