उत्तर प्रदेशदेश-विदेश

उदय बोरवणकर ने पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक का पदभार संभाला

मध्य, पश्चिम, दक्षिण-पूर्व मध्य, पश्चिम मध्य रेलवे और रेलवे बोर्ड में कई चुनौतीपूर्ण पदों पर दीं उत्कृष्ट सेवाएं

गोरखपुर, 20 सितम्बर 2025
भारतीय रेल प्रबंधन सेवा के वरिष्ठ अधिकारी आरडीएसओ के महानिदेशक उदय बोरवणकर ने शनिवार को पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक का पदभार ग्रहण किया है। 1985 में संघ लोक सेवा आयोग की प्रतिष्ठित स्पेशल क्लास रेलवे अप्रेंटिस परीक्षा से चयनित श्री बोरवणकर ने भारतीय रेल यांत्रिक इंजीनियरिंग संस्थान, जमालपुर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने मुंबई से एम.बी.ए., आईआईटी खड़गपुर से इलेक्ट्रॉनिक्स, इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस हैदराबाद, मिलान के बोक्कोनो स्कूल ऑफ बिजनेस और ऑस्ट्रिया के ग्राज विश्वविद्यालय से सिविल इंजीनियरिंग सहित कई उच्च स्तरीय प्रशिक्षण प्राप्त किए।

मध्य, पश्चिम, दक्षिण-पूर्व मध्य, पश्चिम मध्य रेलवे और रेलवे बोर्ड में कई चुनौतीपूर्ण पदों पर दीं उत्कृष्ट सेवाएं

पिछले 35 वर्षों के कैरियर में उन्होंने मध्य, पश्चिम, दक्षिण-पूर्व मध्य, पश्चिम मध्य रेलवे और रेलवे बोर्ड में कई चुनौतीपूर्ण पदों पर उत्कृष्ट सेवाएं दीं। वे अपर मंडल रेल प्रबंधक/नागपुर, रेलवे बोर्ड में कार्यकारी निदेशक, नागपुर मेट्रो में परिचालन एवं प्रबंधन प्रमुख, भोपाल मंडल रेल प्रबंधक, दक्षिण पूर्व मध्य एवं पश्चिम रेलवे के प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर तथा आरडीएसओ के महानिदेशक जैसे महत्वपूर्ण दायित्वों का सफल निर्वहन कर चुके हैं।

जैविक खेती, फोटोग्राफी और भारतीय संगीत में गहरी रुचि

आरडीएसओ के महानिदेशक रहते हुए उन्होंने भारतीय रेल में आधुनिक तकनीक के समावेश को बढ़ावा दिया और कवच, वंदे भारत, हाइड्रोजन ट्रेन, एआई एवं ड्रोन आधारित तकनीक ‘डास’ जैसे अभियानों का नेतृत्व किया। तकनीकी और प्रबंधकीय नेतृत्व के साथ-साथ श्री बोरवणकर को जैविक खेती, फोटोग्राफी और भारतीय संगीत में गहरी रुचि है तथा उन्होंने पर्यावरण संरक्षण, हरित ऊर्जा और गुणवत्ता प्रबंधन में भी उल्लेखनीय योगदान दिया है।

Related Articles

Back to top button