पूर्वोत्तर रेलवे ने दिया ‘स्वच्छता ही सेवा 2025’ के तहत साइक्लोथॉन, स्वच्छता और स्वास्थ्य का संदेश

लखनऊ, 20 सितंबर 2025
भारतीय रेलवे के ‘स्वच्छ उत्सव’ थीम के अंतर्गत पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल में 20 सितंबर को स्वच्छता और स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने के लिए भव्य साइक्लोथॉन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मंडल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल ने एन ई रेलवे ऑफिसर्स दिलकुशा क्लब, बंदरियाबाग से हरी झंडी दिखाकर किया।


साइक्लोथॉन का मार्ग लखनऊ गोल्फ क्लब, कालिदास मार्ग से होकर पुनः दिलकुशा क्लब पर समाप्त हुआ। इस अवसर पर महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा श्रुति गुप्ता, अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) नीतू सहित विभिन्न शाखा अधिकारी और उनके परिजनों सहित 45 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।


साइक्लोथॉन सामुदायिक स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति भी जागरूकता फैलाने का माध्यम
डीआरएम गौरव अग्रवाल ने कहा कि साइक्लोथॉन न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को प्रोत्साहित करता है, बल्कि सामुदायिक स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति भी जागरूकता फैलाने का माध्यम है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को स्वच्छ और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश देते हुए इस अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया।



