पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल में बच्चों की कलात्मक प्रतिभा को मंच
57 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी दिखाई रचनात्मकता

लखनऊ, 21 सितंबर 2025
पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल महिला कल्याण संगठन की ओर से आज ऐशबाग और बादशाहनगर स्थित मनोरंजन संस्थानों में रेलकर्मियों के बच्चों के लिए ऑन-स्पॉट ड्राइंग एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों की कलात्मक प्रतिभा को निखारना और रचनात्मकता को प्रोत्साहित करना था। प्रतियोगिता में 57 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी रचनात्मकता दिखाई।


संगठन की अध्यक्षा श्रुति गुप्ता, सचिव स्मृति सचान और अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. दीक्षा चौधरी मौजूद रहीं
सभी प्रतिभागियों को आर्ट व ड्राइंग कॉपी, रंग और स्नैक्स वितरित किए गए।

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
संगठन की अध्यक्षा श्रुति गुप्ता ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।



