उत्तर प्रदेशदेश-विदेश

लखनऊ से भारत को मिला अनूठा तोहफ़ा: देश का पहला वेद, संस्कृत और संस्कृति आधारित ओलंपियाड लॉन्च

हर रविवार सुबह 10 बजे माइंडबेंज ओलिमजूनियर के यूट्यूब चैनल पर वेदों पर निःशुल्क लाइव क्लास

लखनऊ, 10 सितंबर 2025
भारतीय शिक्षा जगत में एक ऐतिहासिक पहल की गई है। माइंडबेंज ओलिमजूनियर ने लखनऊ से देश का पहला भारतीय संस्कृति एवं धरोहर आधारित ओलंपियाड लॉन्च किया। इस ओलंपियाड में विशेष रूप से हिंदी, संस्कृत और वेदों को केंद्र में रखा गया है। शुभारंभ उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के कार्यालय में हुआ।

ऐसे प्रयास छात्रों को अपनी जड़ों से जोड़ेंगे-बृजेश पाठक, उपमुख्यमंत्री
भारतीय संस्कृति और शैक्षणिक उत्कृष्टता के संगम की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए माइंडबेंज ओलिमजूनियर ने भारत का पहला वेद, संस्कृत और संस्कृति आधारित ओलंपियाड लॉन्च किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास छात्रों को अपनी जड़ों से जोड़ेंगे और साथ ही आधुनिक शिक्षा में उत्कृष्टता हासिल करने में मदद करेंगे। इस ओलंपियाड की संरचना और मार्गदर्शन मुख्य संरक्षक वी. एन. मिश्रा, संरक्षक सुभाष अरोड़ा, कर्नल विनोद गर्ग, निदेशक प्रो. एस. डी. शर्मा, डॉ. मीनू अरोड़ा और प्रबंध निदेशक अनिरुद्ध टंडन ने किया।

ये ग्रंथ केवल धार्मिक नहीं बल्कि खगोलशास्त्र जैसे विषयों में भी गहन ज्ञान का स्रोत

वक्ताओं ने अपने संबोधन में वेद, उपनिषद और गीता के वैज्ञानिक व शैक्षणिक महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि ये ग्रंथ केवल धार्मिक नहीं बल्कि खगोलशास्त्र, गणित और पर्यावरण विज्ञान जैसे विषयों में भी गहन ज्ञान का स्रोत हैं। उनका महत्व नासा और इसरो जैसे संस्थानों तक महसूस किया जा रहा है।

“आओ, बच्चों को जोड़ें अपनी विरासत से”

संस्था ने इस पहल को अपनी टैगलाइन “आओ, बच्चों को जोड़ें अपनी विरासत से” के साथ जोड़ते हुए स्पष्ट किया कि शिक्षा और संस्कृति का यह संगम नई पीढ़ी को संतुलित दिशा देगा। इसके तहत कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए हर रविवार सुबह 10 बजे वेदों पर निःशुल्क ऑनलाइन लाइव क्लासेस माइंडबेंज ओलिमजूनियर के यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध होंगी।

👉 संपर्क: info@mindbenzolympiadjr.com | +91-9559450137 | www.mindbenzolympiadjr.com

 

Related Articles

Back to top button