आईआरसीटीसी लेकर आया “खुशबू गुजरात की” टूर पैकेज, लखनऊ से शुरू होगी यात्रा

लखनऊ, 9 सितंबर 2025
पर्यटकों की बढ़ती मांग को देखते हुए आईआरसीटीसी ने एक नया पैकेज लॉन्च किया है। इस पैकेज में यात्रियों को लखनऊ से फ्लाइट के माध्यम से गुजरात ले जाया जाएगा, जहाँ सात दिन और छह रातों में राजकोट, सोमनाथ, पोरबंदर, दीव और द्वारका जैसे प्रमुख तीर्थ और पर्यटन स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा।
टूर की विशेषताएं :
इस टूर में यात्रियों को लखनऊ से राजकोट आने – जाने की व्यवस्था फ्लाइट के माध्यम से की गई है। साथ ही खाने – पीने एवं ठहरने की व्यवस्था तीन सितारा होटल में की गयी है। यात्रा के दौरान बाला हनुमान मंदिर, द्वारकाधीश मंदिर, नागेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर, भेट द्वारका, रुक्मणी मंदिर, शिवराजपुर बीच, कीर्ति मंदिर (महात्मा गांधी का जन्म स्थान), सुदामा मंदिर, सोमनाथ मंदिर, भालका तीर्थ, दीव किला, दीव समुद्र तट, नायडा गुफाएं और गंगेश्वर महादेव मंदिर आदि का भ्रमण कराया जायेगा ।
यात्रा अवधि: 02.10.25 से 08.10.25 (06 रात / 07 दिन)
प्रमुख दर्शनीय स्थल: राजकोट, सोमनाथ, पोरबंदर, दीव और द्वारका
यात्रा प्रारंभ: लखनऊ से राजकोट फ्लाइट द्वारा
ठहराव: तीन सितारा होटल
पैकेज शुल्क:
दो व्यक्तियों के साथ (डबल ऑक्यूपेंसी): ₹-48,000 प्रति व्यक्ति
तीन व्यक्तियों के साथ (ट्रिपल ऑक्यूपेंसी): ₹46,200/- प्रति व्यक्ति
एकल (सिंगल ऑक्यूपेंसी): ₹61,400//–
बच्चों (5-11 वर्ष, बेड सहित): ₹39,400/– प्रति बच्चा
विशेष जानकारी:
बुकिंग “पहले आओ, पहले पाओ” आधार पर होगी।
बुकिंग IRCTC कार्यालय (गोमतीनगर, लखनऊ) या वेबसाइट irctctourism.com पर की जा सकती है।
संपर्क नंबर:
लखनऊ: 9236391911, 8287930911, 8287930902
कानपुर: 9415042930



