उत्तर प्रदेश

महापौर सुषमा खर्कवाल ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से की शिष्टाचार भेंट

लखनऊ, 8 सितंबर 2025

नगर निगम की महापौर सुषमा खर्कवाल ने सोमवार को राजभवन जाकर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान महापौर ने राज्यपाल को नगर निगम द्वारा कराए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राजधानी के नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निगम लगातार प्रयासरत है और कई नई परियोजनाओं पर काम जारी है।

जनहित से जुड़े कार्यों को और  मिलनी चाहिए गति-राज्यपाल आनंदीबेन पटेल

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने नगर निगम की पहल की सराहना करते हुए कहा कि जनहित से जुड़े कार्यों को और गति मिलनी चाहिए ताकि लखनऊ देश के विकसित शहरों की सूची में अपनी पहचान और मजबूत कर सके। उन्होंने महापौर को सुझाव दिया कि नगर निगम की प्राथमिकता हर नागरिक तक बुनियादी सुविधाएं पहुँचाना और स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण पर विशेष ध्यान देना होना चाहिए।महापौर सुषमा खर्कवाल ने राज्यपाल से प्राप्त मार्गदर्शन और सहयोग के लिए आभार जताते हुए आश्वस्त किया कि निगम पारदर्शिता और तत्परता के साथ कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि राज्यपाल महोदया के सुझाव नगर निगम के लिए प्रेरणादायी रहेंगे और इन्हें योजनाओं में शामिल कर जनता तक लाभ पहुंचाने का हर संभव प्रयास किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button