IRCTC लाया है “अमेज़िंग थाईलैंड टूर” जल्दी करें, सीटें सीमित हैं!

लखनऊ, 19 अगस्त 2025
भारतीय रेलवे की कैटरिंग और टूरिज्म शाखा आईआरसीटीसी ने एक नया अंतरराष्ट्रीय टूर पैकेज लॉन्च किया है, जिसके तहत यात्री थाईलैंड के प्रसिद्ध शहर बैंकॉक और पटाया की 6 दिवसीय यात्रा कर सकेंगे। यह विशेष यात्रा 29 अगस्त से 3 सितंबर 2025 तक आयोजित की जाएगी, जिसमें यात्री सीधे फ्लाइट से थाईलैंड पहुंचेंगे।
आईआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि आईआरसीटीसी के लखनऊ कार्यालय द्वारा जारी इस टूर पैकेज में यात्रियों को चार सितारा होटलों में ठहरने की व्यवस्था, भारतीय भोजन और स्थानीय दर्शनीय स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा। इस टूर में कोरल आइलैंड, अंडरवॉटर वर्ल्ड, बैंकॉक के भव्य मंदिर, जेम्स गैलरी, थाई कल्चर शो, और क्रूज डिनर जैसी आकर्षक सुविधाएं शामिल हैं।


टूर की विशेषताएं
एयर एशिया की डायरेक्ट फ्लाइट से यात्रा
4 सितारा होटल में ठहराव
भारतीय भोजन : 5 ब्रेकफास्ट, 5 लंच, 4 डिनर
ट्रैवल इंश्योरेंस व गाइड सुविधा


प्रमुख दर्शनीय स्थल:
टाइगर पार्क
कोरल आइलैंड
अल्काज़ार शो
बैंकॉक मंदिर दर्शन
चाओ फ्राया क्रूज़ डिनर
सफारी वर्ल्ड
सी लाइफ ओशियन वर्ल्ड
जेम्स गैलरी
पैकेज शुल्क (प्रति व्यक्ति)
एकल ठहराव : ₹73,300/-
दो व्यक्तियों का साथ ठहराव : ₹62,800/-
तीन व्यक्तियों का साथ ठहराव : ₹61,600/-
माता-पिता के साथ बच्चे : ₹59,300/- (बेड सहित)
माता-पिता के साथ बच्चे : ₹50,000/- (बिना बेड)
👉 पैकेज की बुकिंग पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर होगी।
बुकिंग व जानकारी
बुकिंग के लिए पर्यटक सीधे पर्यटन भवन, गोमती नगर, लखनऊ स्थित IRCTC कार्यालय या वेबसाइट www.irctctourism.com पर संपर्क कर सकते हैं।
📞 अधिक जानकारी हेतु मोबाइल नंबर्स: 9236367954 / 8287930922



