पूर्व रेल अधिकारियों की उपस्थिति में नरेंद्र कुमार वर्मा की तकनीकी पुस्तक का विमोचन
डिप्लोमा एवं B.Tech. विद्यार्थियों सहित सभी इंजीनियरों के लिए उपयोगी

लखनऊ, 30 जुलाई, 2025
पूर्वोत्तर रेलवे अधिकारी क्लब परिसर में सेवानिवृत्त और वर्तमान रेलवे अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में 27 जुलाई को नरेंद्र कुमार वर्मा द्वारा लिखित “Engineering Materials” पुस्तक का भव्य विमोचन किया गया। इस अवसर पर एच.एन. लाल (AGM), राजीव मिश्रा (GM), प्रवीण कुमार (MM), जी.सी. अग्रवाल (GM), ए.सी. लाथे (CCM), जयदेव कुमार (PCPO) जैसे वरिष्ठ सेवानिवृत्त अधिकारी मौजूद रहे। वहीं NER के वर्तमान DRM गौरव अग्रवाल और लेखक नरेंद्र कुमार वर्मा भी विशेष रूप से उपस्थित थे।
डिप्लोमा एवं B.Tech. विद्यार्थियों सहित सभी इंजीनियरों के लिए उपयोगी
लेखक श्री वर्मा उत्तर रेलवे के रिटायर्ड उप मुख्य यांत्रिक अभियंता व पर्यवेक्षक प्रशिक्षण केंद्र चारबाग के प्रधानाचार्य रह चुके हैं। उन्होंने बताया कि यह पुस्तक डिप्लोमा एवं B.Tech. विद्यार्थियों सहित सभी इंजीनियरों के लिए उपयोगी है।

कोविड महामारी के दौरान लिखी गई “Engineering Materials”
कोविड महामारी के दौरान लिखी गई इस पुस्तक को अब Amazon.in पर ई-बुक के रूप में और Amazon.com पर पेपरबैक संस्करण में प्राप्त किया जा सकता है। श्री वर्मा ने आशा व्यक्त की कि यह पुस्तक तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में उपयोगी सिद्ध होगी।



