टिकट जांच कर्मियों को मिला सम्मान, डीआरएम ने नकद पुरस्कार देकर बढ़ाया उत्साह
उत्तर रेलवे के 10 उत्कृष्ट टिकट जांच कर्मचारियों को मिला नकद पुरस्कार

लखनऊ, 22 जुलाई 2025
उत्तर रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक सुनील कुमार वर्मा ने मंगलवार को मंडल के उत्कृष्ट टिकट जांच कर्मचारियों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। यह सम्मान उन कर्मचारियों को दिया गया जिन्होंने बिना टिकट यात्रा पर प्रभावी नियंत्रण, टिकटिंग जागरूकता में वृद्धि, तथा रेलवे राजस्व में उल्लेखनीय योगदान दिया है।
पुरस्कार प्राप्त कर्मचारियों का चयन उनके कार्य निष्पादन और आय अर्जन के आधार पर किया गया। नकद पुरस्कार की स्वीकृति वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कुलदीप तिवारी द्वारा की गई। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक श्री वर्मा ने सभी कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहाकि “आपकी मेहनत, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा न केवल मंडल की आय में वृद्धि कर रही है, बल्कि रेलवे की सार्वजनिक छवि को भी बेहतर बना रही है।” उन्होंने सभी कर्मचारियों से आह्वान किया कि वे इसी कार्यशैली और लगन के साथ आगे भी उत्कृष्टता की दिशा में कार्य करते रहें।


वाणिज्य विभाग के सम्मानित कर्मचारी:-
दिवाकर तिवारी (CTI / LKO)
भानु प्रताप गिरी (TTI / BSB)
राहुल (TTI / PYGS)
दीपशिखा गुप्ता (Sr. CCTC / PYGS)
विपिन पांडे (CTI / RBL)
प्रियंका (CTI / RBL)
सोमेश कुमार (Sr. CCTC / SLN)
राहुल राजक (CCTC / MBDP)
रितेश दिवाकर (TTI / BBK)
संदीप कुमार (CCTC / AY)
सीनियर डीसीएम ने दी उत्कृष्ट कर्मचारियों को बधाई
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कुलदीप तिवारी ने भी सभी उत्कृष्ट कर्मचारियों को उनके योगदान के लिए शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि वे भविष्य में भी रेलवे की प्रगति में इसी समर्पण के साथ योगदान देते रहेंगे।



