उत्तर प्रदेशदेश-विदेश

आईआरसीटीसी की भारत गौरव ट्रेन से दक्षिण भारत यात्रा का सुनहरा अवसर

तिरुपति, रामेश्वरम, कन्याकुमारी समेत प्रमुख मंदिरों के दर्शन का मिलेगा लाभ

लखनऊ, 15 जुलाई 2025

भारतीय रेलवे की पर्यटन शाखा आईआरसीटीसी द्वारा भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन के माध्यम से दक्षिण भारत के प्रमुख धार्मिक स्थलों की यात्रा का सुनहरा अवसर उपलब्ध कराया गया है। यह यात्रा 29 अगस्त से 9 सितंबर 2025 तक 11 रातें और 12 दिनों की होगी, जिसमें तिरुपति बालाजी मंदिर, रामेश्वरम, मीनाक्षी मंदिर (मदुरै), कन्याकुमारी व मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग (मरकापुर) जैसे तीर्थ स्थलों के दर्शन कराए जाएंगे।

भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन 767 बर्थ उपलब्ध

मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि ट्रेन योगनगरी ऋषिकेश से चलकर हरिद्वार, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई, लखनऊ, रायबरेली, प्रतापगढ़, प्रयागराज संगम व मानिकपुर स्टेशनों से यात्रियों को लेगी। कुल 767 बर्थ उपलब्ध हैं – 2 एसी (49 सीट), 3 एसी (70 सीट) और स्लीपर क्लास (648 सीट)।

स्लीपर क्लास में पैकेज शुल्क ₹24,350 प्रति व्यक्ति

मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि यात्रा पैकेज में ट्रेन यात्रा के साथ नाश्ता, दोपहर व रात्रि का शाकाहारी भोजन, होटल में ठहराव और बस से स्थानीय भ्रमण शामिल हैं।

🔹इकोनामी श्रेणी (स्लीपर क्लासं) में ठहरने पर पैकेज का मूल्य रू0- 24350/- प्रति व्यक्ति एवं प्रति बच्चे (5-11 वर्ष) का पैकेज का मूल्य रू0- 22980/- है। (स्लीपर क्लास ट्रेन यात्रा, डबल/ट्रिपल पर नॉन एसी होटलों में ठहरने, नॉन एसी होटल के कमरे में मल्टी शेयर पर (शेयरिंग/नॉन शेयरिंग-पैकेज के अनुसार) वॉश एंड चेंज एवं नॉन एसी ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था)

🔹स्टैंडर्ड श्रेणी (3एसी क्लास) में ठहरने पर पैकेज का मूल्य रू0- 41800 /- प्रति व्यक्ति एवं प्रति बच्चे (5-11 वर्ष) का पैकेज का मूल्य रू0- 40200 /- है । (3एसी क्लास ट्रेन यात्रा, डबल/ट्रिपल पर एसी होटलों में ठहरने, नॉन एसी होटल के कमरे में डबल/ट्रिपल पर (शेयरिंग/नॉन शेयरिंग-पैकेज के अनुसार) वॉश एंड चेंज एवं नॉन एसी ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था)

🔹कम्फर्ट श्रेणी (2एसी क्लास) में ठहरने पर पैकेज का मूल्य रू0- 55750/- प्रति व्यक्ति एवं प्रति बच्चे (5-11 वर्ष) का पैकेज का मूल्य रू0- 53850/- है। (2एसी क्लास ट्रेन यात्रा, डबल/ट्रिपल पर एसी होटलों में ठहरने, एसी होटल के कमरे में डबल/ट्रिपल पर (शेयरिंग/नॉन शेयरिंग-पैकेज के अनुसार) वॉश एंड चेंज एवं एसी ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था).

👉बुकिंग “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर

मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि बुकिंग “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर की जाएगी। इच्छुक यात्री पर्यटन भवन, गोमती नगर, लखनऊ स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय या वेबसाइट irctctourism.com पर ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं। इस यात्रा पर LTC लाभ व EMI सुविधा भी उपलब्ध है। बुकिंग पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर होगी।

📞 अधिक जानकारी हेतु संपर्क करें:
9236391908, 8287930908, 8287930199, 9417105544, 7302821864, 8303555714, 9717649856

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button