उत्तर प्रदेशदेश-विदेश

राजनाथ सिंह के जन्मदिवस पर महापौर सुषमा खर्कवाल ने दी बधाई, लिया मार्गदर्शन और आशीर्वाद

रक्षा मंत्री ने स्वच्छता और टिकाऊ विकास के प्रयासों को और गति देने के दिए सुझाव

लखनऊ/दिल्ली, 10 जुलाई 2025
देश के यशस्वी रक्षा मंत्री और लखनऊ के लोकप्रिय सांसद राजनाथ सिंह के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर नगर महापौर सुषमा खर्कवाल ने गुरुवार को दिल्ली स्थित उनके आवास पर मुलाकात की और उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दीं।इस भेंट में महापौर ने लखनऊ नगर निगम द्वारा किए जा रहे स्वच्छता अभियान, हरित क्षेत्र विस्तार, स्मार्ट सिटी परियोजनाएं और नागरिक सुविधाओं के उन्नयन सहित प्रमुख कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह सब कुछ सांसद राजनाथ सिंह के मार्गदर्शन और प्रेरणा से ही संभव हो पाया है।

राजनाथ सिंह ने की नगर निगम सराहना

राजनाथ सिंह ने नगर निगम की सराहना करते हुए कहा कि लखनऊ शहर को स्मार्ट और स्वच्छ बनाने की दिशा में सभी जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को मिलकर कार्य करना होगा। उन्होंने स्वच्छता और टिकाऊ विकास के प्रयासों को और गति देने के सुझाव भी दिए। यह मुलाकात सिर्फ बधाई देने तक सीमित नहीं रही, बल्कि लखनऊ के विकास को लेकर एक मजबूत प्रतिबद्धता का प्रतीक भी बनी।

राजनाथ सिंह जैसा नेतृत्व लखनऊ के लिए एक सौभाग्य-सुषमा खर्कवाल

गुरुपूर्णिमा के अवसर पर महापौर खर्कवाल ने राजनाथ सिंह को अपना राजनीतिक प्रेरणास्त्रोत और मार्गदर्शक बताते हुए उनका आशीर्वाद भी लिया। उन्होंने कहा कि राजनाथ सिंह जैसा नेतृत्व लखनऊ के लिए एक सौभाग्य है, और उनके मार्गदर्शन में शहर को स्वच्छ, सुंदर और आधुनिक नगरी बनाने का संकल्प लिया गया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button