उत्तर प्रदेशदेश-विदेश

रोजगार और सामाजिक सुरक्षा की गारंटी करें सरकार

राष्ट्रीय कुली मोर्चा ने पूरे देश में विरोध कर रेल मंत्री को भेजा पत्रक

लखनऊ, 9 जुलाई 2025

देश भर के मजदूर संगठनों द्वारा आयोजित राष्ट्रीय हड़ताल के मौके पर कुलियों ने रोजगार और सामाजिक सुरक्षा की मांग पर पूरे देश में प्रदर्शन कर रेल मंत्री अश्विन वैष्णव को पत्रक भेजा। कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए मोर्चा के कोऑर्डिनेटर राम सुरेश यादव ने बताया कि पिछले बजट सत्र में विभिन्न सांसदों द्वारा रेलवे कुलियों के रोजगार और सामाजिक सुरक्षा के प्रश्न को उठाया गया था। इनके जवाब में रेल मंत्रालय ने कहा था कि रेलवे के कुलियों की शिक्षा, स्वास्थ्य, विश्राम गृह, वर्दी, रेलवे पास आदि सामाजिक सुरक्षा रेलवे द्वारा प्रदान की जा रही है। यह भी कि 2008 की तरह रेलवे कुलियों को समायोजित करने के लिए जांच कराई जा रही है।

मोर्चा के कोऑर्डिनेटर राम सुरेश यादव ने बैठक के संबंध में जानकारी देते हुए बताया पत्रक में कहा गया कि जमीनी हकीकत इसके उलट है। ऐसी कोई सूचना देश में कहीं से भी नही है कि रेलवे कुलियों को समायोजित करने के लिए रेल मंत्रालय द्वारा कोई जांच कराई जा रही है। यहां तक कि रेलवे कुलियों की सामाजिक सुरक्षा का कोई इंतजाम नहीं है। उल्टा में कुली माई एप, ठेके में ट्राली प्रथा और बैटरी रिक्शा संचालन जैसी कार्रवाइयों के कारण जो रोजगार कुलियों को अभी प्राप्त भी था वह भी संकटग्रस्त हो गया है। इस महंगाई में अपने परिवार की जीविका चला पाना कुलियों के सामने के लिए बेहद कठिन हो गया है।

ऐसी स्थिति में रेल मंत्री से मांग की कि आने वाले मानसून सत्र में कुलियों को रेलवे की नौकरी देने और उनकी सामाजिक सुरक्षा के लिए दिए गए सभी आदेशों के कड़ाई से अनुपालन को सुनिश्चित करें। कार्यक्रम में मंगल प्रसाद यादव, मोहित अहमद, राघवेंद्र प्रताप सिंह, मनीष कश्यप, अहमद हुसैन, अरुण कुमार यादव, त्रिलोकी नाथ, पलटू, राजकुमार, जयप्रकाश चतुर्वेदी, किशन चौधरी, राजबहादुर, अवधेश कुमार यादव, रमेश यादव, अजय, मोतीलाल, पंकज यादव, श्यामचंद गुप्ता, चंद्रशेखर, राधेश्याम, मोहम्मद सलीम, अकील अहमद, राम दरस, फारूक, प्रहलाद, वीरेंद्र कुमार आदि लोगों ने अपने विचार रखे  ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button