उत्तर प्रदेशदेश-विदेश

आईआरसीटीसी का ‘ग्लिम्सेस ऑफ मध्य प्रदेश’ टूर पैकेज

लखनऊ से इंदौर और मध्य प्रदेश की सैर; 6 दिन और 5 रातों का शानदार पैकेज

लखनऊ, 09 जून 2025
यात्रियों की भारी मांग को देखते हुए इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IRCTC) ने ‘ग्लिम्सेस ऑफ मध्य प्रदेश’ नाम से एक विशेष टूर पैकेज लॉन्च किया है। यह यात्रा 6 दिनों और 5 रातों की होगी, जिसमें पर्यटकों को मध्य प्रदेश के प्रमुख धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों की सैर कराई जाएगी। यात्रा की शुरुआत लखनऊ से होगी और इंदौर, उज्जैन, ओंकारेश्वर, महेश्वर, मांडू आदि प्रमुख स्थलों के दर्शन कराई जाएगी। यह जानकारी IRCTC के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने दी।

यात्रियों की सुविधा के लिए फ्लाइट की व्यवस्था

मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि यात्रा की तिथियां 22, 25 और 27 जुलाई 2025 निर्धारित की गई हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए फ्लाइट से इंदौर और वापसी की व्यवस्था की गई है, वहीं ठहरने की व्यवस्था तीन सितारा होटलों में की गई है।

यात्रा में शामिल स्थल:
महाकालेश्वर मंदिर, कालभैरव मंदिर, हरसिद्धि मंदिर, मनसापूर्ण मंदिर, ओंकारेश्वर व ममलेश्वर मंदिर, अहिल्या मंदिर, राजराजेश्वर मंदिर, महेश्वर घाट, मांडू के जहाज महल, हिंडोला महल, दरवेश महल सहित अन्य दर्शनीय स्थल।

पैकेज शुल्क (प्रति व्यक्ति):

₹47,200 – एक व्यक्ति ठहरने पर

₹36,500 – दो यात्रियों के साथ ठहरने पर

₹35,200 – तीन यात्रियों के साथ ठहरने पर

₹32,500 – बच्चों के लिए (बेड के साथ), ₹29,800 (बिना बेड)

पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर बुकिंग 
बुकिंग पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर की जा रही है। इच्छुक यात्री IRCTC कार्यालय, पर्यटन भवन गोमतीनगर, लखनऊ से या वेबसाइट www.irctctourism.com पर ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें:

मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि अधिक जानकारी के लिए IRCTC के मोबाइल नंबर 8287930912, 8287930911, 8287930902, 9236391909 पर संपर्क किया जा सकता है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button