उत्तर प्रदेश

नगर निगम कर्मचारी संघ को मिला नया नेतृत्व, 21 जून को समस्याओं पर होगी वार्ता

महामंत्री पद पर शमील एखलाक, उपाध्यक्ष पद पर सुखदेव यादव निर्विरोध निर्वाचित

लखनऊ, 20 जून 2025

नगर निगम कर्मचारी संघ, लखनऊ की कार्यकारिणी समिति की एक बैठक शुक्रवार को संघ कार्यालय में अध्यक्ष आनन्द वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। यह बैठक पूर्व महामंत्री स्व. राम अचल के निधन के उपरांत रिक्त पदों को भरने के उद्देश्य से बुलाई गई थी।बैठक में सर्वसम्मति से वर्तमान उपाध्यक्ष शमील एखलाक को नया महामंत्री निर्वाचित किया गया। साथ ही, उनके पद रिक्त होने पर सुखदेव यादव को नया उपाध्यक्ष घोषित किया गया। संरक्षक रामचन्दर यादव, अध्यक्ष आनन्द वर्मा समेत सभी पदाधिकारियों ने दोनों नव निर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया और उन्हें बधाई दी।

महामंत्री शमील एखलाक और उपाध्यक्ष सुखदेव यादव ने कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए भरोसा दिलाया कि वे संस्था और कर्मचारियों के हित में पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे। इसके साथ ही संघ द्वारा घोषणा की गई कि कल दिनांक 21 जून 2025 को दोपहर 1:00 बजे संघ कार्यालय में कर्मचारियों की लंबित मांगों एवं समस्याओं पर विचार-विमर्श हेतु बैठक आयोजित की जाएगी। सभी कर्मचारी अपने सुझाव और समस्याएं लेकर बैठक में उपस्थित हों, ताकि उनका समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जा सके। नगर निगम कर्मचारी संघ ने यह भी स्पष्ट किया कि कर्मचारी हितों की रक्षा एवं समाधान के लिए संघ पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button