उत्तर प्रदेश

दून और साबरमती एक्सप्रेस में टिकट चेकिंग अभियान, 557 यात्री पकड़े गए

जून माह में अब तक 77 हजार से अधिक बिना टिकट यात्रियों से वसूले 5.37 करोड़ रुपये

लखनऊ, 19 जून 2025

उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल द्वारा यात्रियों की सुविधाजनक और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लगातार टिकट चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। मंडल रेल प्रबंधक सुनील कुमार वर्मा के निर्देश पर 19 जून को वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक  कुलदीप तिवारी की निगरानी में विशेष टिकट चेकिंग अभियान गाड़ी संख्या 13010 दून एक्सप्रेस और 19168 साबरमती एक्सप्रेस में चलाया गया। इस अभियान में 557 यात्री बिना टिकट या अनियमित टिकट के साथ यात्रा करते पाए गए, जिनसे कुल ₹4,01,170 का जुर्माना वसूला गया।

विभिन्न अभियानों में पकड़े गए 77,384 बिना टिकट

लखनऊ मंडल ने इस माह 18 जून 2025 तक चलाए गए विभिन्न अभियानों में कुल 77,384 बिना टिकट या अनियमित टिकट यात्रियों को पकड़ा और ₹5,37,76,626 का जुर्माना वसूल किया। अभियान के दौरान न केवल चेकिंग की गई, बल्कि यात्रियों को जागरूक भी किया गया कि वे सही टिकट लेकर ही यात्रा करें। मंडल रेल प्रबंधक सुनील कुमार वर्मा ने कहा कि “इन अभियानों का उद्देश्य ईमानदार यात्रियों की सुरक्षा, रेलवे राजस्व में वृद्धि और अवैध यात्रा पर रोक लगाना है।” रेल प्रशासन का स्पष्ट संदेश है कि तय नियमों का पालन करते हुए यात्रा करना सभी की जिम्मेदारी है, और इसके लिए जागरूकता के साथ सख्ती दोनों जरूरी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button