उत्तर प्रदेश

रेलवे बोर्ड के मेम्बर ने किया उतरेटिया-ट्रांसपोर्ट नगर रेलखंड का निरीक्षण

मंडल रेल प्रबंधक सुनील कुमार वर्मा और अन्य अधिकारियों के साथ किया विंडो ट्रेलिंग

 लखनऊ, 2 जून 2025

रेलवे बोर्ड के मेम्बर (ऑपरेशन एंड बिजनेस डेवलपमेंट) हितेंद्र मल्होत्रा सोमवार को लखनऊ दौरे पर पहुंचे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मंडल रेल प्रबंधक सुनील कुमार वर्मा और अन्य अधिकारियों के साथ विंडो ट्रेलिंग के माध्यम से लखनऊ-उतरेटिया-ट्रांसपोर्ट नगर रेलखंड की संरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि श्री मल्होत्रा ने उतरेटिया स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे विकास कार्यों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्य तय समयसीमा में और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं।

सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि इसके बाद वे ट्रांसपोर्ट नगर स्टेशन पहुंचे, जहां निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने कार्यों को शीघ्रता से पूर्ण करने पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि मेम्बर द्वारा निरीक्षण के दौरान यात्रियों की सुविधा और संरक्षा से जुड़े पहलुओं पर विशेष ध्यान दिया गया। इस निरीक्षण के दौरान मंडल के कई वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button