नगर निगम कर्मचारी संघ ने नगर आयुक्त नम्रता सिंह से की शिष्टाचार भेंट
आपसी सौहार्द के साथ कर्मचारी हितों और निगम विकास पर चर्चा

लखनऊ, 21 मई 2025
नगर निगम लखनऊ में हाल ही में नियुक्त हुईं अपर नगर आयुक्त नम्रता सिंह से नगर निगम कर्मचारी संघ लखनऊ के पदाधिकारियों ने आज शिष्टाचार भेंट की। संघ अध्यक्ष आनंद वर्मा के नेतृत्व में हुए इस भेंटवार्ता में कर्मचारियों के हितों और निगम विकास से जुड़ी विभिन्न बातों पर सौहार्दपूर्ण माहौल में चर्चा हुई।
इस अवसर पर संघ अध्यक्ष आनंद वर्मा ने नगर निगम अधिनियम भेंट कर नम्रता सिंह का स्वागत एवं अभिनंदन किया। साथ ही संघ पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि उनके कार्यकाल में कर्मचारियों के हितों की रक्षा और निगम के समग्र विकास को गति मिलेगी। सुश्री नम्रता सिंह ने भी आश्वासन दिया कि वह निगम कर्मचारियों के कल्याण और नगर निगम की कार्यप्रणाली में सुधार हेतु निरंतर प्रयास करेंगी। उन्होंने संघ पदाधिकारियों से संवाद बनाकर आगे बढ़ने की बात कही।

इस शिष्टाचार भेंट में संघ संरक्षक रामचंद्र यादव, महामंत्री राम अंचल, उपाध्यक्ष मो. शोएब, हेमंत कुमार, मंत्री विजय लक्ष्मी, रेखा, मिर्जा इरशाद बेग, संगठन मंत्री अर्जुन यादव, कोषाध्यक्ष यश विजय प्रकाश गुप्ता, सलाहकार अब्दुल तनवीर, प्रचार मंत्री अर्क गौतम, संयुक्त मंत्री अनुज गुप्ता, मनीष चंद्र पाल, मो. शमशाद, सुखदेव यादव, पवन पाल सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।



