उत्तर प्रदेश

नगर निगम एवं जलकल कर्मचारियों की मांगों को लेकर नई कार्यकारिणी की पहली बैठक, आंदोलन की तैयारी शुरू

विभागीय लापरवाही, सेवानिवृत्ति लाभों में देरी और कर्मचारी उत्पीड़न को लेकर जताई गहरी नाराजगी

लखनऊ, 21 मई 2025
नगर निगम एवं जलकल कर्मचारी संघ, लखनऊ की नवगठित कार्यकारिणी की पहली बैठक संघ कार्यालय में  हुई। बैठक की अध्यक्षता संघ अध्यक्ष आनंद मिश्र एवं प्रदेश अध्यक्ष महासंघ शशिकुमार मिश्र ने की। बैठक में दोनों विभागों की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जाहिर करते हुए विभागीय और शासन स्तर पर लंबित समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।संघ ने नगर आयुक्त और महाप्रबंधक जलकल से जल्द बैठक कर समाधान कराने की मांग की है। इसके लिए एक विस्तृत मांग पत्र तैयार कर जल्द प्रेषित किया जाएगा।

बैठक में ग्रेच्युटी, अर्जित अवकाश, पेंशन बुक, और निजीकरण के खिलाफ विरोध जैसे मुद्दे प्रमुख रहे। जलकल कर्मचारियों को नगर निगम जैसी सभी सुविधाएं देने, राजस्व विभाग में निजी कर्मचारियों की नियुक्ति पर रोक, वसूली कैंपों में मूलभूत सुविधाओं की कमी, और बिना पक्ष सुने की जा रही कार्रवाइयों पर भी गंभीर चिंता जताई गई।

अन्य प्रमुख मांगें:

भवनकर, जलकर और सीवरकर से कर्मचारियों और उनके आश्रितों को छूट का आदेश जारी हो

विभागीय पदोन्नति में समयबद्धता और समानता

धारा 108 के तहत कार्यरत कर्मचारियों का स्थायीकरण

कर्मचारी उत्पीड़न और मनमानी रोकने की मांग

जोन कार्यालयों में बाहरी हस्तक्षेप खत्म करने की आवश्यकता

समस्याओं का समयबद्ध समाधान नहीं हुआ तो प्रदेश स्तर पर आंदोलन


संघ ने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का समयबद्ध समाधान नहीं हुआ तो प्रदेश स्तर पर आंदोलन किया जाएगा और लखनऊ इकाई उसमें पूर्ण रूप से भाग लेगी। प्रदेश अध्यक्ष शशिकुमार मिश्र ने शासन और नगर निगम प्रशासन से इन सभी मुद्दों को गंभीरता से लेते हुए समाधान के लिए तत्काल आवश्यक निर्देश जारी करने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button