उत्तर प्रदेश

ईईएसएल का अनुबंध समाप्ति की कगार पर, सड़कों पर अंधेरे का संकट मंडराया

पार्षद मुकेश सिंह चौहान ने नगर आयुक्त को पत्र लिखकर जताई गंभीर चिंता

लखनऊ, 10 मई।

लखनऊ की सड़कों पर जलती एलईडी स्ट्रीट लाइटों की मेंटेनेंस व्यवस्था पर संकट खड़ा हो गया है। नगर निगम द्वारा एनर्जी एफिशिएंसी सर्विसेज लिमिटेड (EESL) से किया गया सात वर्षीय अनुबंध आगामी 31 मई 2025 को समाप्त हो रहा है। इसके बाद प्रकाश व्यवस्था के प्रबंधन को लेकर नगर निगम के पास कोई ठोस योजना नहीं है।

इस संबंध में इस्माइलगंज प्रथम वार्ड के पार्षद मुकेश सिंह चौहान ने नगर आयुक्त को पत्र लिखकर गंभीर चिंता जताई है। पत्र के अनुसार, 26 अक्टूबर 2017 को लखनऊ नगर निगम ने सोडियम लाइटों को हटाकर एलईडी लाइट लगाने का अनुबंध EESL से किया था। कंपनी ने 1 जून 2018 से विधिवत बिलिंग भी शुरू कर दी थी और 7 वर्षों तक मेंटेनेंस की जिम्मेदारी निभाई।

अब अनुबंध की अवधि समाप्त होने जा रही है, लेकिन नगर निगम द्वारा न तो कोई वैकल्पिक योजना बनाई गई है, और न ही नई निविदा आमंत्रित की गई है। पार्षद ने लिखा है कि यदि नगर निगम स्वयं मेंटेनेंस करना चाहता है तो मैनपावर की उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा में भी कोई कार्रवाई नहीं की गई है। पार्षद चौहान ने नगर निगम से अपील की है कि इस विषय पर शीघ्र निर्णय लिया जाए ताकि 31 मई के बाद शहर की सड़कों पर अंधेरा न छा जाए और नागरिकों को परेशानी का सामना न करना पड़े।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button